{"_id":"5b2578f34f1c1b6a4d8b6f44","slug":"41529182451-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हथियारों को लावारिस रखकर सो रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों को लावारिस रखकर सो रही पुलिस
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर में ईद पर सुरक्षा के इंतजाम कैसे रहे, इसका अंदाजा इस फोटो से भी लगा सकते हैं। पुलिस सो रही और हथियार ड्यूटी पर हैं। ऐसा नजारा शनिवार दोपहर सदर बाजार थाने में देखने को मिला। दो पुलिस वाले अपने हथियार टेबिल पर रखकर खर्राटे ले रहे थे। इन हथियारों को कोई उठा ले जाए, तो हैरत वाली बात नहीं होगी। थाने में खामोशी थी और फरियादी यह नजारा देखकर हैरान थे।
ईद की नमाज अदा कराकर सुबह दस बजे के बाद पुलिस अधिकारी तो दावत में चले गए जबकि पुलिसकर्मी आराम फरमाने लगे। सदर बाजार, रेलवे रोड, देहली गेट और सिविल लाइन थाने की हालत सबसे ज्यादा खराब देखने को मिली। इक्का-दुक्का पुलिस वालों को छोड़कर इन थानों में सन्नाटे की स्थिति थी। सदर बाजार थाने में चौंकाने वाली तस्वीर को अमर उजाला ने अपने कैमरे में कैद किया। थाने में दो सिपाही तैनात थे। टेबिल बीच में और दोनों तरफ कुसी पर बैठे सिपाही खर्राटे भर रहे थे। दोनों सिपाहियों के हथियार टेबिल पर लावारिस हालत में रखे थे। थाने में फरियादी आ-जा रहे थे और इस तरह की लापरवाही देखकर हैरान थे। हालांकि गनीमत रही है कि कोई उनके हथियार नहीं उठाकर ले गया।
दोपहर बाद शहर में सन्नाटा
दोपहर के बाद शहर में सन्नाटा पसर गया। बाजारों में चहल-पहल थी और लोग ईद की एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। लेकिन पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई। थाने ही नहीं शहर के किसी भी चौराहे पर पुलिस नहीं थी। शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे थी। जबकि वायरलेस सेट पर मारपीट और फायरिंग की सूचनाएं आ रही थीं। जिस पर यूपी-100 की गाड़ियां पहुंच रही थीं।
विज्ञापन
मामला गंभीर
मामला बेहद गंभीर है। हथियार लावारिस रखकर पुलिसकर्मी सो रहे थे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस तरह से लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इंस्पेक्टर से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
खास बातें:
- लावारिस में हथियारों को रखकर खर्राटे भरते पुलिस वाले
- दोपहर के बाद पसरा सन्नाटा, नहीं दिखी कई जगह पुलिस
- सदर बाजार थाने की हालत को अमर उजाला ने किया कैद