फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पानी को लेकर लिसाड़ीगेट में बखेड़ा

पानी को लेकर लिसाड़ीगेट में बखेड़ा

Thu, 14 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पानी को लेकर  लिसाड़ीगेट में बखेड़ा
पानी मांगने पर पार्षद पति ने क्षेत्रवासियों को पीटा, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के कुछ लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद पति पर खुद पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि वह बिजली पानी की समस्या को लेकर पार्षद के घर शिकायत करने गए थे, इसी दौरान पार्षद पति व अन्य लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।
शकू रनगर सितारा मस्जिद निवासी इमरान के अनुसार बुधवार की सुबह वह क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ बिजली-पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षद शकीला बेगम के घर पर शिकायत करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पार्षद पति नवाब ने कहा कि बिजली पानी की समस्या है तो फिर नगर निगम में धरना देें। पानी की समस्या पार्षद के घर से निपटेगी। इस पर पीड़ित लोगों ने कहा कि निगम चुनाव में उन्होंने वोट दिया था। आरोप है कि पार्षद पति ने अपने भाई और बेटों के साथ मिलकर मारपीट कर हमला बोल दिया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट में इमरान व उसके भाई दानिश को चोट लग गई। बाद में पार्षद पति ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा आए तो थाने में भिजवा देगा। मारपीट की सूचना पर यूपी 100 की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में पीड़ित लोग लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और आरोपी पार्षद पति पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इमरान की तरफ से पार्षद पति और अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पार्षद पति नवाब का कहना है कि मारपीट का आरोप गलत है। कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन



फोटो
बिजली-पानी न मिलने से बिलबिलाए रोजेदारों ने लगाया जाम
- लिसाड़ीगेट के खुशहाल नगर में जाम लगाकर किया हंगामा
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र की चार कालोनियों में पिछले कई दिनों से बिजली -पानी की आपूर्ति से बिलबिलाए रोजेदारों ने खुशहाल नगर में जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ट्यूबवेल ऑपरेटरों को आड़े हाथ लेते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमन कालोनी, खुशहाल नगर, समर गार्डन और ईदगाह कालोनी की वाटर सप्लाई खुशहाल कालोनी स्थित पानी की टंकी से होती है। बुधवार को चारों कालोनियों के सैकड़ों निवासियों के साथ एटूडेंट सेवा समिति के पदाधिकारी कारी हुसैन, शोएब अंसारी, अरबाज अली, मोहम्मद जुनेद, साहिल अली, आजाद अली, रुकसाना समीना, फि रदौस, तबस्सुम, परवीन आदि लोग सड़क पर उतर आए और खुशहाल कालोनी स्थित पानी की टंकी पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी।
हंगामे की सूचना पर एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीड़ित लोगों ने अफसरों के सामने ट्यूबवेल ऑपरेटरों की पोल खोलते हुए क्षेत्र के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस अफसरों से कहा कि दो ट्यूबवेल आपरेटर की भी भूमिका संदिग्ध है।

एडीएम सिटी ने जल निगम व बिजली विभाग के अधिकारियोें को मौके पर तलब करते हुए जमकर फ टकार लगाई। इसी के साथ दोनों ट्यूबवेल ऑपरेटरों के खिलाफ जांच की बात कहते हुए लोगों को शांत कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

खास बातें:
- पीड़ित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर लिसाड़ीगेट थाने में किया हंगामा
- पुलिस ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed