फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोहरका हत्याकांड के तीसरे शूटर की तलाश में दबिश

सोहरका हत्याकांड के तीसरे शूटर की तलाश में दबिश

Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सोहरका हत्याकांड के तीसरे शूटर की तलाश में दबिश
मेरठ। सोहरका गांव में मां-बेटे की हत्या करने वाला शूटर और हाइवे पर दुल्हन की हत्या में वांछित सूरज की तलाश में मंगलवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दीं। बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों हत्यारोपियों के बेहद करीब है। बस इन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित होने की तैयारी है।
विज्ञापन

परतापुर के सोहरका गांव में बलविंद्र उर्फ भोलू और उसकी मां निछत्तर कौर की 24 जनवरी को हत्या हुई थी। सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश कैद हुए थे। एक आरोपी मांगे उर्फ विनय जेल में है तो दूसरा आरोपी विकास जाट मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मारा गया था। तीसरा आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर है। पुलिस तीसरे शूटर तक पहुंच चुकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि अभी उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

वहीं, 25 अप्रैल को दौराला हाइवे पर लूटपाट के दौरान दुल्हन महविश की हत्या बदमाशों ने कर दी थी। तीन बदमाशों को एसटीएफ जेल भेज चुकी है, जबकि दो बदमाश हिमांशु उर्फ नरसी और शुभम एनकाउंटर में मारे गए। इस वारदात में सूरज नाम का बदमाश फरार चल रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस सूरज तक पहुंच चुकी है। चर्चा है कि पुलिस दोनों हत्यारोपियों पर इनाम घोषित होने के इंतजार में है। उसके बाद ही उनकी लिखापढ़ी में गिरफ्तारी दिखायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
सोहरका दोहरा हत्याकांड और दुल्हन हत्याकांड के शूटर रडार पर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed