{"_id":"5ae23a974f1c1bb56a8b640b","slug":"41524775575-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गैंग लीडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावरिया गैंग लीडर
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बावरियां गैंग की दो महिलाएं पकड़ीं, माल मिला
मेरठ/किठौर। किठौर में शकील के मकान में डकैती के मामले में बृहस्पतिवार को किठौर पुलिस ने बावरियां गिरोह की दो और महिलाओं को जेल भेज दिया। गैंग लीडर चंदू की पत्नी हिरासत में है, जिससे पूछताछ जारी है। वहीं, इसी गैंग का शाहीन नाम का एक बदमाश बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद में हुई मुठभेड़ में धरा गया। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी। पुलिस के अनुसार शाहीन भी किठौर की डकैती की घटना में शामिल था।
किठौर में दो सप्ताह पूर्व शकील के मकान में डकैती की घटना हुई थी। इस वारदात को करने वाले बावरियां गैंग के बदमाशों से क्राइम ब्रांच की बुधवार को मुठभेड़ हुई थी। जिसमें फैजान, राजिक और नाहिद के पैरों में पुलिस ने गोलियां मारी थीं। पुलिस अफसरों ने बताया कि घायल बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने बावरियां गैंग की सदस्य फिरोजपुर संभल निवासी रानी पत्नी गुरदास और अफसाना पत्नी कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं की निशानदेही पर शकील के घर से लूटा हुआ सामान बरामद किया गया।
चंदू को बुला ले, तुझे छोड़ देंगे
पुलिस की एक टीम चंदू की तलाश में अलीगढ़ गई हुई है। जेल भेजी महिलाओं ने बताया कि उन्हें अलीगढ़ से उठाकर लाया गया है। चंदू का अलीगढ़ में नेटवर्क है और उसका परिवार भी वहीं पर रहता था। पुलिस बार बार चंदू की पत्नी से कहती है कि चंदू को बुला ले, तुझे छोड़ देंगे। पुलिस चंदू की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
बेरहमी से पीटते हैं ये बदमाश
पुलिस ने बताया कि बावरिया गिरोह के बदमाश घरों में डकैती या लूट करने की वारदात से पहले पेड़ों से डंडे तोड़ते हैं। लूटपाट के दौरान उन्हीं डंडों से परिवार के लोगों को पीटते है। डंडों को वहीं फेंक जाते हैं। ऐसी घटनाओं में वह गोलियां नहीं चलाते।
महिला करती हैं रैकी
इस गिरोह का टारगेट शहर से बाहर की कॉलोनियां, मध्यम वर्ग या मलिन बस्ती में रहने वाले लोग होते हैं। गिरोह में शामिल महिला दिन में रैकी करती है। खासतौर पर अमावस की रात यह गिरोह वारदात करता है। बुलंदशहर, फैजाबाद और अलीगढ़ में यह गिरोह कई घटनाएं कर चुका है।
खास बातें:
गिरोह का एक बदमाश फिरोजाबाद में मुठभेड़ में धरा गया
गैंग लीडर चंदू की पत्नी से अभी पूछताछ जारी