{"_id":"5a4d06404f1c1b40198b4a28","slug":"41514997312-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो नदी में बहते मिले युवक-युवती के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खो नदी में बहते मिले युवक-युवती के शव
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैराज में बहते मिले युवक-युवती के शव
(देहरादून और नैनीताल के ध्यानार्थ)
दुपट्टे से बंधे थे दोनों के हाथ, करीब तीन दिन पुराने हैं शव
अमर उजाला ब्यूरो
शेरकोट/बिजनौर। शेरकोट की खो नदी के बैराज में बुधवार शाम युवक-युवती के शव मिले। दोनों के एक-एक हाथ एक दुपट्टे से बंधे हुए हैं। शव तीन दिन पुराने लग रहे हैं। पुलिस दोनों को पति-पत्नी मान रही है। साथ ही बंधे हाथ होने के कारण आत्महत्या की आशंका भी जता रही है। चर्चा आनर किलिंग की भी हो रही है। थानाध्यक्ष कहना है कि शवों को देखकर लग रहा है कि दोनों नेपाल या उत्तराखंड के रहने वाले थे।
बुधवार शाम कुछ लोगों ने बैराज पुल के नीचे पानी में दो शव बहते देखे। आसपास के लोगों की वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने नाव की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। शेरकोट एसओ शिशुपाल शर्मा ने बाताया कि इनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। इसकेे बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दोनों की उम्र करीब 30 वर्ष है। युवती सलवार व जर्सी पहने हुए है, जबकि युवक ने जींस, शर्ट व जैकेट पहन रखी है।