{"_id":"5a284a584f1c1b68678c0401","slug":"41512589912-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी के नाम से उगाही करने पहुंचा युवक दबोचा, रंगदारी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिटी के नाम से उगाही करने पहुंचा युवक दबोचा, रंगदारी का मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आबूलेन के स्टार कैफे सेंटर पर एक युवक ने पहुंचकर रौब गालिब किया और एसपी सिटी के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की। कैफे संचालक की सूचना पर एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर सदर बाजार को भेजकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करा दिया। कैफे संचालक ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल के अनुसार बुुधवार रात करीब 8:30 बजे एक युवक स्टार कैफे पर पहुंचा था। संचालक सौरभ को डराते हुए कहा कि तुम लोग कैफे में गलत काम करते हो। उसे एसपी सिटी साहब ने भेजा है। जल्दी से पांच हजार का इंतजाम करा दो। सौरभ ने तुरंत ही एसपी सिटी को फोन कर पूरा मामला बताया। ये सुनकर एसपी सिटी भी हैरान रह गए।
एसपी सिटी ने कहा कि सौरभ से कहा कि उनके द्वारा किसी को नही भेजा गया। वे तुरंत इस युवक को पकड़कर बैठा लें। जिसके बाद एसपी सिटी के निर्देश पर कैफे पहुंचे इंस्पेक्टर सदर ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम सुरेश दहिया निवासी गोलाबड़ रोहटा रोड बताया। जो खुद को एक चैनल का कैमरामैन बता रहा था।
विज्ञापन
कुछ और भी हैं निशाने पर
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कैफे संचालक ने फोन कॉल रिसीव करते ही सफाई देनी शुरू कर दी थी। कहा कि सर हम तो अपने यहां कुछ गलत नहीं करते। उनके यहां तो सब ठीक चलता है। बकौल एसपी सिटी उन्होंने शहर के कुछ होटलों, कैफों, हुक्का बार आदि में दबिश देकर सख्ती की है। जहां चल रहे गलत काम पर अंकुश लगा है। इसी वजह से कुछ लोग कैफे संचालकों पर दबाव बनाकर पुलिस के नाम पर उगाही का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह के कुछ और लोगों के बारे में भी जानकारी मिल रही है, इन्हें भी मौका मिलते ही पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति पुलिस के नाम पर रुपये मांगता है तो तत्काल इसकी सूचना दें, तत्काल कार्रवाई होगी।
- आबूलेन के कैफे संचालक से मांगे थे पांच हजार, संचालक ने की एसपी सिटी को कॉल