{"_id":"59a585a54f1c1bed268b45e8","slug":"41504019877-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेलीजेंस के रिटायर्ड दरोगा के खाते से 12 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटेलीजेंस के रिटायर्ड दरोगा के खाते से 12 हजार उड़ाए
Updated Tue, 29 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड दरोगा के खाते से 12 हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर मंगलवार को इंटेलीजेंस के रिटायर्ड दरोगा के खाते से 12 हजार रुपये उड़ा दिए गए। सहारनपुर निवासी रिटायर्ड दरोगा बाबूराम परिवार के साथ सिविल लाइन क्षेत्र के न्यू सर्वोदय कॉलोनी में रहते हैं। उनका साकेत स्थित एसबीआई में खाता है। दोपहर को रिटायर्ड दरोगा की पत्नी ओमवती के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। साथ ही कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। जिसके बाद महिला ने मोबाइल फोन अपने पति को दे दिया। आरोपी ने कहा एटीएम कार्ड अपडेट नहीं हुआ है। अपने एटीएम कार्ड का नंबर बता दें। पीड़ित बाबूराम ने एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। जिसके बाद कॉल करने वाले ने मोबाइल पर आया ओटीपी भी पूछा। कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर पैसे कटने का मेसेज आया। पीड़ित सिविल लाइन थाने और साइबर सेल में शिकायत की है। वहीं साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।