{"_id":"598c7b014f1c1bd9488b45cc","slug":"41502378753-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं आईजी साहब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं आईजी साहब
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल में मासूम छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार आईजी रेंज रामकुमार से मिला। उन्होंने कहा कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। छात्रा की सरकारी मेडिकल रिपोर्ट पर भी उन्होंने संदेह जताया। प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी की मांग की।
दोपहर में पीड़ित छात्रा के परिजन और मोहल्ले के दर्जनों लोग आईजी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आईजी से कहा कि उनकी बच्ची के साथ स्कूल में घटना हुई है। वह घर में रोती हुई आई थी। उसकी हालत सही नहीं थी। वह डरी हुई थी। वे जिस प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए थे, वहां मौजूद एक महिला ने परीक्षण करने के बाद बच्ची के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई थी। परिजनों ने आईजी से सवाल किया कि वे बेवजह अपनी बच्ची और परिवार को क्यों बदनाम करेंगे। ऐसा करने से उन्हें क्या मिलेगा। परिजनों ने सरकारी मेडिकल रिपोर्ट पर भी संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि सरकारी मेडिकल परीक्षण में देर होने की वजह से ऐसा हुआ हो, क्योंकि घटना के कई घंटे बाद बच्ची का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण हुआ था।
बच्ची को डराया, धमकाया गया
परिजनों ने आईजी से कहा कि बच्ची जब स्कूल से घर आई थी तो उसने खुद अपने साथ ह्रुइ घटना की जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस कह रही है कि पूछताछ में बच्ची ने घटना होने से मना किया है। परिजनों ने अंदेशा जताया कि बच्ची को किसी ने डराया, धमकाया हो। इसी डर की वजह से उसने पुलिस के सामने कुछ नहीं बताया हो।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य से हो पूछताछ
परिजनों ने स्कूल की प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि प्रधानाचार्य से सख्ती से पूछताछ करने पर ही आरोपियाें का पता चलेगा। उन्होंने न्याय दिलाने की मांग की। आईजी ने परिजनों को भरोसा देते हुए कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होगी। यदि कोई दोषी है तो उसे जरूर सजा मिलेगी।
खास बात:
फूलबाग कॉलोनी स्थित स्कूल में मासूम से गैंगरेप के मामले में आईजी से मिला पीड़ित परिवार
कहा, हम बेवजह अपने परिवार को क्यों बदनाम करेंगे, मेडिकल रिपोर्ट पर भी जताया संदेह