{"_id":"5960c2094f1c1b8f738b461a","slug":"41499513353-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा से रेप का प्रयास, विरोध में थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा से रेप का प्रयास, विरोध में थाने में प्रदर्शन
Updated Sat, 08 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा से रेप की कोशिश, थाने पर प्रदर्शन
थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात एक विधवा से पड़ोसी ने रेप करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने गला दबाकर महिला को मारने का भी प्रयास किया। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह थाने में पड़ोसी की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा किया । पीड़िता ने तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव में एक विधवा अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। करीब एक साल पूर्व ट्रेन की चपेट में आकर उसके पति की मौत हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे बच्चों के साथ घर में सो रही थी।
तभी मकान की छत से कूदकर पड़ोसी उसके पास आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ डाले। महिला ने शोर मचाया तो उसका 11 वर्षीय बेटा जाग गया। बेटे ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दबंग है। महिला के आते-जाते समय छेड़खानी करना उसके लिए आम बात है।
कोतवाली प्रभारी से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में रालोद नेता भी थे। कोतवाली प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।