फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंपस में गुंडाराज, छात्रों ने बाइक फूंकी

कैंपस में गुंडाराज, छात्रों ने बाइक फूंकी

Sun, 24 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कैंपस में गुंडाराज, छात्रों ने बाइक फूंकी
- मैस में बिना लाइन के खाना लेने पर हुआ बखेड़ा, ताना तमंचा
विज्ञापन

- दो दिन पहले भी बाहरी युवकों ने छात्रों को दी थी देख लेने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में शनिवार सुबह फिर गुंडागर्दी हो गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में बाहरी युवकों की वजह से बखेड़ा हो गया।
हॉस्टल में बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र रहते हैं। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे छात्र मैस में नाश्ता लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी बीच वहां पहुंचे दो युवक लाइन से हटकर नाश्ता लेने लगे। इसका दो छात्रों ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने छात्रों और मैस वार्डन से गालीगलौज कर छात्रों पर तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी दे दी। शोर मचने पर हॉस्टल के बाकी छात्र दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। गुस्साए छात्रों ने बाइक में आग लगा दी। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड तमाशा देखते रहे। सूचना पर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। फायरकर्मी भी पहुंचे। लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी।
मुफ्त में खा रहे थे खाना
छात्रों ने एसपी सिटी को बताया कि दोनों युवक कई दिनों से मैस में मुफ्त का खाना खा रहे थे। इसके बाद भी ठेकेदार उनसे पैसे नहीं ले रहा था। दो दिन पहले भी बिना लाइन के खाना लेने पर छात्रों ने उनको टोका था तो उन्होंने देख लेने की धमकी दी थी। छात्रों के अनुसार वे बाहरी युवकों का विरोध करते हैं तो उनको हॉस्टल के बाहर धमकी मिलती हैं। कई बार तो छात्र सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचकर मारपीट तक कर देते हैं।
विज्ञापन

हापुड़ में रजिस्टर्ड है बाइक
एसओ मेडिकल कैलाश चंद्र ने बताया कि छात्रों द्वारा जलाई गई स्पेलेंडर बाइक यूपी-37-ए-0128 हापुड़ में रजिस्टर्ड है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर के साथ पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी दी है। एसओ ने बताया कि रजिस्टर्ड नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार धमकियों पर फूटा गुस्सा
सीसीएसयू कैंपस में हुई घटना पर सवाल है कि मैस में मुफ्त का खाना खाने के लिए आने वाले तो गुंडागर्दी पर उतारू थे। लेकिन इंजीनियरिंग के छात्रों को भी संयम बरतना चाहिए था। इस तरह आगजनी की घटना साल 2008 में सर छोटूराम में छात्रा पर कमेंट करने के बाद झगड़े में हुई थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बाइक जलाने के मामले में छात्रों को भी नोटिस जारी करने की बात कही है। वहीं, छात्रों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और तमंचा ताने जाने से वह आक्रोशित हो गए। रोजाना उनको देख लेने की धमकियां दी जाती रही हैं।
भीतर का खेल उजागर
इस घटना से सामने आया कि कई हॉस्टलों के मैस में बाहरी युवक मुफ्त की रोटियां खा रहे हैं। मैस के ठेकेदार यह जानबूझकर रहे हैं या बाहरी युवकों की गुंडागर्दी चल रही है, इसकी विवि प्रशासन को जांच करानी होगी। कुछ युवकों को यूनिवर्सिटी ब्लैक लिस्ट कर चुकी है। बाहरी युवकों पर प्रतिबंध नहीं लगने से हॉस्टल मौज मस्ती का अड्डा बने हैं। इसी कारण मारपीट और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। यह हाल तो तब है जबकि कैंपस की सुरक्षा पर सालाना चार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो रहे हैं। होमगार्डों के साथ अब रिटायर्ड 57 सैनिक भी रखे गए हैं।
गार्डों पर होगी कार्रवाई
चीफ वार्डन प्रो. पीके शर्मा ने सभी हॉस्टलों के वार्डनों की आपात बैठक में स्पष्ट किया कि मैस ठेकेदार सिर्फ हॉस्टलों के छात्रों को खाना देंगे। किसी बाहरी युवक को खाना देने पर मैस का ठेका निरस्त होगा। वहीं, सुरक्षा गार्डों को हॉस्टल के छात्रों की कक्षा, कमरा नंबर और फोटो की लिस्ट दी गई है। इस लिस्ट के अलावा जो भी युवक हॉस्टल में जाएंगे उनकी आईडी गार्ड को जमा करनी होगी। नहीं तो गार्ड के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, मैस के पीछे वाले गेट बंद करा दिए गए हैं। मैस में आने-जाने का एक ही रास्ता रहेगा। सभी हॉस्टलों में डब्लूएलएल फोन की व्यवस्था होगी।

छात्र को नोटिस जारी
मेडिकल पुलिस ने हॉस्टल से बीए-एलएलबी के छात्र अंकित भड़ाना को हिरासत में लिया है। अंकित भड़ाना ने छात्र नहीं होते हुए हॉस्टल में पहुंचकर बाइक में आग लगाने का विरोध किया था। इस पर हॉस्टल के छात्रों का कहना था कि दोनों आरोपी युवक अंकित भड़ाना के कहने पर ही यहां आते थे। पूरे प्रकरण में यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा अंकित को नोटिस जारी किया जा रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह का कहना है कि जो भी बाहरी युवक कैंपस में घूमेंगे, उनको पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed