फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पश्चिम में खूनखराबे के लिए सप्लाई होने थे हथियार

पश्चिम में खूनखराबे के लिए सप्लाई होने थे हथियार

Thu, 02 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम में खूनखराबे के लिए सप्लाई होने थे हथियार
मेरठ। आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल उत्तर प्रदेश में बज चुका हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में माहौल खराब करने की गहरी साजिश चल रही हैं। पश्चिम के जनपदों में हथियारों की सप्लाई कराई जा रही हैं। मेरठ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी और करीब एक हजार से अधिक हथियार बनाने का सामान बरामद किया। बताया कि यूपी में अब तक सबसे ज्यादा हथियार इस गैंग से मिले हैं।
विज्ञापन

तमंचे बनाने में बदनाम गांव जौला मुजफ्फरनगर के दो आरोपियों समेत तीन लोग सरधना पुलिस ने पकड़े हैं। सरधना के भामौरी गांव के जंगल में इन्होंने हथियार बनाने की फैक्ट्री बना रखी थी। जौला गांव के लोग हथियार बनाने में माहिर हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वेस्ट यूपी के जनपदों में वह हथियार सप्लाई करते है। तमंचे पांच हजार, पिस्टल 20 हजार, बंदूक दस हजार रुपये में बेचते थे। यह गैंग रातभर जंगल में हथियार बनाने का काम करते थे। दिन में वहां पर ताला लगा होता था। जिसके चलते शक नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब डिमांड बढ़ रही थी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि हथियारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी। बारिश में पांच दिन काम नहीं चला तो लोगों के तकादे आने लगे। वेस्ट यूपी में चुनावी माहौल बनाया जा रहा है। चुनाव के दौरान हथियारों की डिमांड हर साल बढ़ने लगती थी। लावड़, किठौर, मवाना में हथियार बनाने वाले गैंग को पुलिस पकड़कर खुलासा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हो जाती फेल
मेरठ में किठौर के राधना, खिर्वा जलालपुर, हर्रा खिवाई गांव हथियार बनाने में बदनाम है। मुजफ्फरनगर में जौला समेत कई गांव हैं, जहां तमंचे बनाए जाते हैं। लेकिन पुलिस इन गांवों में तमंचे बनाने वालों पर मजबूत कार्रवाई करने में फेल साबित हो गई। इस गांव के लोग हथियार बनाने में कई बार पकड़े जाते हैं। बावजूद रासुका की कार्रवाई नहीं की जाती। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

हथियार देखकर हैरान पुलिस
आरोपियों से इतने हथियार मिले कि पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस का दावा है कि वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा हथियार की खेप मिली है। तमंचे, बंदूक और अधबने हथियार से नलकूप का कमरा पूरा भरा हुआ था। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर उनके अन्य साथियों की तलाश में लगी है। गिरोह में करीब एक दर्जन लोग हैं।


खास बातें:
- एक हजार से अधिक हथियार बनाने का सामान मिला
- 2019 चुनाव में माहौल खराब करने की थी प्लानिंग
- पुलिस जांच में जुटी, आज किया जाएगा ये खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed