फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनचले के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

मनचले के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मनचले के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई
मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने एक मनचले के डर से पढ़ाई छोड़ दी है। तीन माह से परेशान करते आ रहे इस आरोपी युवक ने तीन दिन पूर्व न केवल छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी की, बल्कि विरोध करने पर पीटा। थाने में कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को छात्रा परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची।
विज्ञापन

छात्रा ने एसपी देहात को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। कोचिंग सेंटर आने-जाने के दौरान गांव का ही एक युवक उसे परेशान करता है। मोबाइल नंबर मांगने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर साथियों के साथ मिलकर अपहरण की धमकी देता है। आरोप है कि बीती चार जून की रात जब वह पड़ोस से घर जा रही थी तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसके अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर अभद्रता और पिटाई की। परिजन और आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी एक सप्ताह में उसका अपहरण करने की धमकी देते हुए भाग निकले। छात्रा के अनुसार इसकी शिकायत मुंडाली थाने में की गई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी के डर से उसने पढ़ाई भी छोड़ दी। वहीं, एसपी देहात राजेश कुमार ने मुंडाली एसओ को जांच कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed