फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो पक्षों में मारपीट, जाम लगाने का प्रयास

दो पक्षों में मारपीट, जाम लगाने का प्रयास

Wed, 04 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, जाम लगाने का प्रयास
जॉनिंग के दौरान युवकों में मारपीट ,हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर के मलियाना क्षेत्र में दो अलग मामलों में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मलियाना पुल के पास भीड़ जमा हो गई। कुछ युवकों ने जाम का प्रयास किया। दोनों मामलों में बाद में सुलह समझौता हो गया।

पुलिस के अनुसार मलियाना के कुछ युवक सुबह जॉनिंग को जाते हैं। इसी दौरान दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने घर आकर मामले की जानकारी दी तो दोनों पक्ष के दर्जनों लोग मलियाना पुलिस चौकी पहुंच गए ओर एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। भीड़ की वजह से बागपत रोड पर जाम की स्थिति बनी, लेकिन कुछ समझदार लोगों ने मामले को संभाला। दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चले। रात 11 बजे दोनों पक्षों में थाने में सुलह हो गई। इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने देर रात थाने आकर बताया कि उन्होंने आपस में समझौता कर लिया है। किसी ने भी मामला दर्ज नहीं कराया। किसी तरह के जाम लगाने की कोशिश नहीं हुई। उधर किशनुपरा में मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई, लेकिन बाद में भाजपा नेता अमित मूर्ति ने दोनों में सुलह करा दी।
विज्ञापन


खास बातें:
चौकी पर जमा हुई भीड़, देर रात दोनों पक्षों में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed