फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुख्यातों के नाम से छुटभैया बदमाश मांगते रंगदारी

कुख्यातों के नाम से छुटभैया बदमाश मांगते रंगदारी

Tue, 20 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
कुख्यातों के नाम से छुटभैया बदमाश मांगते रंगदारी
कुख्यातों की आड़ में छोटे बदमाश बन रहे डॉन
विज्ञापन

गजेंद्र चौधरी
मेरठ। कुख्यातों की आड़ में अब छोटे बदमाश भी डॉन बन रहे है। जेल में बंद कुख्यातों का नाम बताकर ये बदमाश फोन कर लोगों से रंगदारी मांगते है।
दो महीने में पुलिस ने रंगदारी की चार वारदात करना कबूल की। पुलिस का दावा है कि चारों वारदात में आरोपी छुटभैया बदमाश निकले। जिन्होंने खुद को कुख्यात बताकर दस लाख रुपये तक की रंगदारी मांगी है। पुलिस का मानना कि योगेश भदौड़ा, अनिल दुजाना, ऊधम सिंह व मोनू जाट के नाम से अक्सर रोजाना व्यापारी या फिर देहात में बडे़ किसानों के पास रंगदारी की कॉल आती है। आठ मुकदमे अभी दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है।
मोनू जाट बताकर मांगे थे दस लाख
सिविल लाइन क्षेत्र में पांडवनगर में डेयरी संचालक बिजेंद्र सिंह से 14 फरवरी को दस लाख की रंगदारी मांगी थी। बदमाश ने खुद को मोनू जाट बताया था। पुलिस ने तीन दिन बाद दो आरोपी अतुल उर्फ रफ्तार मलिक और समर्थ जाखड़ को पकड़ा था। जिसमें समर्थ सिंगर निकला। दोनों को पुलिस ने दोनों को जेल भेजा।
विज्ञापन

योगेश भदौड़ा के नाम से मांगी थी रंगदारी
18 फरवरी को कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम से नदीम निवासी शूकरनगर ब्रह्मपुरी से रंगदारी मोदीनगर निवासी एक बीटेक छात्र ने मांगी थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि धमकी देने में खोये गए सिम का प्रयोग हुआ था। पुलिस ने आरोपी पकड़ा और मोबाइल भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल दुजाना के नाम से आई कॉल
25 जनवरी को अनिल दुजाना के नाम से परतापुर के कारोबारी सुरेश कुमार से पांच लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने जांच की तो आरोपी एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाला सुपरवाइजर निकला। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
ऊधम बोल रहा हूं, पैसा भेज देना
किठौर में 17 फरवरी को एक मीट कारोबारी के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल आई। जिसमें आरोपी ने खुद को ऊधम सिंह बताया और दस लाख की रंगदारी मांगी। जांच में आरोपी दुकानदार निकला। जिसके क्राइम ब्रांच ने जेल भेजा।

कोट
कुख्यातों के नाम से रंगदारी मांगने की घटना पिछले दो महीने में बढ़ी हैं। पुलिस कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है। कई मुकदमों की अभी जांच चल रही है। उनमें भी जल्द आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे। -मंजिल सैनी एसएसपी

खास बातें:
- योगेश भदौड़ा, अनिल दुजाना, उधम सिंह, मोनू जाट के नाम से रंगदारी
- दो महीने में चार खुलासे, रंगदारी मांगने वाले निकले छुटभैया बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed