फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लायब्रेरियन की हत्या में पुलिस खाली हाथ

लायब्रेरियन की हत्या में पुलिस खाली हाथ

Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
लायब्रेरियन की हत्या में पुलिस खाली हाथ
कंकरखेड़ा (मेरठ)। हाईवे पर सोमवार दिनदहाड़े हुई लाइब्रेरियन अनंगपाल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस किसी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ना तो दूर कोई दबिश तक नहीं दी गई। आरोपी खुले घूम रहे हैं, जिससे दहशत है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव वाजिदपुर बड़ौत निवासी और वर्तमान में पल्लवपुरम रह रहे अनंग पाल सिंह (57) की कंकरखेड़ा हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे उनके इकलौते बेटे दिनेश कुमार के बड़ौत के वाजिदपुर गांव की एक युवती से प्रेम विवाह करना बताया गया। इसके चलते पीड़ित परिवार ने दिनेश के ससुराल वालों में सुरेंद्र पाल सिंह, रोहित, राहुल, इंद्रपाल, वीरेंद्र निवासी वाजिदपुर बड़ौत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मंगलवार को परिजन कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और आरोपियों के गांव में खुले घूमने पर आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि आरोपी धमकी दे रहे हैं। जिस पर पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बेटा नहीं दे सका मुखाग्नि
पिता अनंगपाल सिंह की हत्या की सूचना पर गुवाहाटी से बेटा दिनेश पत्नी मधु व बच्चे को लेकर तुरंत गांव के लिए रवाना हो गया था। इससे पहले दिनेश अपने परिवार के साथ गांव पहुंचता कि परिवार के लोग अनंगपाल का अंतिम संस्कार कर चुके थे। अनंगपाल को मुखग्नि उनके छोटे भाई अजय पाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed