फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   23 year old Priya was driving gang of thieves

23 साल की प्रिया चला रही थी चोरों का गैंग

Mon, 11 Mar 2019 01:42 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 11 Mar 2019 01:42 AM IST
सार

- 10 लाख का माल चोरी कर 13 हजार में बेचा कबाड़ी को
- लेडी डॉन के साथ दो युवक और कबाड़ी गिरफ्तार, ब्रह्मपुरी पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
23 year old Priya was driving gang of thieves
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन


 23 साल की प्रिया चोरों का गैंग चला रही थी। जो चोरी के मामले में तीन बार जेल जा चुकी है। दो सप्ताह पहले जेल से छूटी तो उसके बाद फिर से एक शोरूम में लाखों की चोरी कर ली। ब्रह्मपुरी सीसीटीवी कैमरे की मदद से इस लेडी डॉन के गैंग तक पहुंच गई।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हीराज बाथ गैलरी में पांच मार्च की रात हार्डवेयर का करीब 13 लाख रुपये सामान चोरी हुआ था। चोरों ने खाली प्लॉट की दीवार फांदकर शोरूम में पहले कुंबल किया। जिसके बाद अंदर की साइड प्लाई को आरी से काट दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवती और दो युवक चोरी करते हुए कैद हो गये थे। जिसके बाद चोरी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार रात इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा ने मंडी गेट के सामने मुखबिर की सूचना पर स्कूटी सवार एक युवती और दो युवकों को रोका तो पता चला कि स्कूटी चोरी की है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों गिरोह बनाकर चोरी करते हैं। कई शोरूम, दुकानों और बंद मकानों को खंगाल चुके हैं। पकड़े गए आरोपी सोनू निवासी मेवला थाना टीपीनगर, राहुल निवासी नई बस्ती भीमनगर टीपीनगर और प्रिया उर्फ गंगोत्री निवासी ब्रह्मपुरी हैं। तीनों की निशानदेही पर कबाड़ी इमरान निवासी अलीबाग लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर शोरूम से चोरी की गईं करीब 13 लाख कीमत की टोंटियां और दो तमंचे बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों का माल किलो के भाव
पुलिस ने बताया कि चोरी के इन आरोपियों पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। राहुल और प्रिया दो सप्ताह पहले ही रुड़की में चोरी के मामले में जेल से छूटे हैं। उसके बाद फिर चोरी की। तीनों ने 13 लाख की महंगी टोंटियां और अन्य सामान चोरी किया। लेकिन कबाड़ी इमरान को वजन के हिसाब से बेचा। 45 किलो वजन की टाेंटी 300 रुपये किलो के हिसाब से मात्र 13500 में बेच दीं। राहुल प्लंबर का भी काम कर चुका है, जिससे पता है कि टोंटी कैसे उतारनी है।

21 हजार रुपये शहीदों आश्रितों को
शोरूम के मालिक दीपक बंसल ने एसपी सिटी के सामने इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा और उनकी टीम को 21 हजार रुपये से सम्मानित किया। तीन ब्रांडेड कंपनी की टोंटियां चोरी हुई थी। एक टोंटी की कीमत 45 हजार रुपये तक की है। इंस्पेक्टर ने एसपी सिटी के सामने ही सम्मान में मिली धनराशि को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के आश्रितों को देने की बात कही। शहीद राहत कोष में जिला प्रशासन के माध्यम से यह राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed