फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, नौ घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, नौ घायल

Sun, 24 Mar 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, नौ घायल
सड़क हादसे में संविदा कर्मी की मौत, नौ घायल
विज्ञापन

सिटी स्टेशन रोड पर हवलदार की कार ने कई को मारी टक्कर
रोडवेज बस की टक्कर से हुई बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। रेलवे रोड थानाक्षेत्र में शनिवार रात दो सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गये। वहीं एक संविदा कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों को हिरासत में लिया है।
पहली घटना सिटी स्टेशन रोड जैन नगर के सामने हुई। यहां वैगनआर कार चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी। ई-रिक्शा में सवार सरधना के मढ़ियाई निवासी मोहसिन पुत्र बबलू, अकबर पुत्र कबलुद्दीन, इरशाद पुत्र नजान को गंभीर चोटें आईं। जबकि मोहसीना, सायना, साहिबा और जेबा मामूली रूप से घायल हो गईं। वैगनआर कार चालक सेना में हवलदार निवासी खरखौदा भी मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें शराब की बोतल रखी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को थाने भेज दिया। एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह का कहना है कि हवलदार का मेडिकल कराया गया है, वह नशे की हालत में थे। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बस के नीचे आया बाइक सवार
दूसरी घटना दिल्ली रोड पर अग्रसेन धर्मशाला के पास हुई। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भगवतपुरा निवासी नगर निगम में संविदा सफाई कर्मी सावन कुमार अपनी मां कुसुम के साथ दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। अग्रसेन धर्मशाला के पास स्कूटी सवार पूर्वा फय्याज अली निवासी रहीस और सावन टकरा गये। बेकाबू होकर सावन सड़क पर गिर गया, जबकि मां सड़क किनारे गिरी। इस बीच सावन रोडवेज बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल रहीस और कुसुम को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ इंद्रपाल सिंह का कहना है कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed