{"_id":"5c900715bdec221446318329","slug":"21552942869-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर को पहले मारा, फिर सातवीं मंजिल से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर को पहले मारा, फिर सातवीं मंजिल से फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर सातवीं मंजिल से फेंका
- अवैध संबंध में हत्या होना बताया, मां-बेटी गिरफ्तार
- बिजली बंबा बाईपास पर ग्रीन विलेज में हुई वारदात
- प्रेमिका के साथ फ्लैट में रहते थे प्रॉपर्टी डीलर नीरज
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित पाश कॉलोनी ग्रीन विलेज में सोमवार तड़के एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर उसके शव को प्रेमिका व उसकी मां ने सातवीं मंजिल से फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
परतापुर थानाक्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में नीरज कुमार (45) पुत्र ओंकार सिंह पत्नी बबली व दो बच्चों आशीष व कार्तिक के साथ रहते थे। इंदिरापुरम में ही नीरज का प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। पुलिस के मुताबिक नीरज के ग्रीन विलेज कॉलोनी फ्लैट नंबर 801 में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। रविवार शाम को नीरज प्रेमिका के पास ग्रीन विलेज गए थे। उसका प्रेमिका से विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई। इसी दौरान नीरज की हत्या कर शव को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। सोमवार सुबह सात बजे कॉलोनी के लोगों ने शव को देखा। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी व इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी पर नीरज की पत्नी, बच्चे समेत सैकड़ों लोग मौके पर आए। पीड़ित परिवार ने हंगामा किया तो पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दो घंटे बाद महिला कांस्टेबल पहुंची
प्रेमिका और उसकी मां समेत परिवार को गिरफ्तार करने के लिए नीरज के परिजनों ने हंगामा किया। गिरफ्तारी न होने पर काफी देर हंगामा चला। करीब दो घंटे बाद महिला कांस्टेबल बुलाई गईं। तब जाकर पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार कर दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
---
अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। पुलिस ने नीरज की पत्नी बबली की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। उसके आधार पर एक महिला और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने कई बातें बताई हैं। जिसकी जांच चल रही है।
नितिन तिवारी, एसएसपी मेरठ