फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रेमिका के लिए बन गये लुटेरे, तीन गिरफ्तार

प्रेमिका के लिए बन गये लुटेरे, तीन गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 03:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के लिए बन गये लुटेरे, तीन गिरफ्तार
प्रेमिका के लिए बन गए लुटेरे, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

रेलवे रोड पुलिस ने पकड़ा मोबाइल लूटने वाला गिरोह
शहर में 50 से अधिक महिलाओं से मोबाइल लूट चुका है यह गिरोह
लूट के मोबाइल दो हजार रुपये में बेचे जाते थे लूट के मोबाईल फोन

मेरठ। रेलवे रोड पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे हुए मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़े गये तीन युवकों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे शहर में अलग अलग स्थानों पर 50 से अधिक मोबाइल फोन लूट चुके हैं। इनमें से दो युवकों ने बताया कि वे प्र्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए लुटेरे बन गए।
एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सिटी स्टेशन रोड पर एक महिला का मोबाईल फोन लूटा गया था। इस दौरान आरोपियों की पहचान हो गई थी, जिसमें पता चला कि लिसाड़ीगेट के युवक शहर में अलग अलग स्थानों पर लूटपाट करते हैं। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनीस निवासी श्यामनगर, साकिब निवासी स्याल थाना भावनपुर और शोएब निवासी जारचा जिला हापुड़ हैं। तीनों युवकों के पास से लूटे हुए पांच मोबाइल फोन, चोरी की बाइक, दो तमंचे और एक नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि अनीस गिरोह का सगरना है। अनीस अपनी प्रेमिका की खातिर लुटेरा बन गया। वहीं साकिब की भी एक युवती से नजदीकी है, जिसके खर्चें उठाने के लिए साकिब ने लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपियों ने बताया कि लूट के बाद श्यामनगर निवासी युवक को 15 सौ रुपये से दो हजार में मोबाइल बेच देते थे। बताया गया कि लूटे हुए मोबाइल गाजियाबाद में जाते थे। एसओ ने बताया कि यह गिरोह मेडिकल, नौचंदी, हापुड़ रोड, सिविल लाइन, दिल्ली रोड और कंकरखेड़ा में मोबाइल और पर्स लूटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed