फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   देवबंद में जमीन के विवाद में फायरिंग, एक मरा

देवबंद में जमीन के विवाद में फायरिंग, एक मरा

Wed, 10 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में जमीन के विवाद में फायरिंग, एक मरा
देवबंद में जमीन के विवाद में फायरिंग, एक मरा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। यूपी-उत्तराखंड सीमा पर स्थित हुलाशगढ़ गांव में जमीन के विवाद पर मंगलवार को एक पक्ष ने जमकर फायरिंग की। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलौर (हरिद्वार) थानाक्षेत्र के टिकौली गांव के रूल्हा सिंह की बेटी सुनीता की शादी भुवनपुर गांव निवासी पवन के साथ हुई थी, लेकिन अनबन के कारण सुनीता डेढ़ वर्ष से मायके में है। ससुर जोगिंद्र से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को सुनीता के भाई सतीश कुमार, पिंटू, राजकुमार, भांजा शुभम देवबंद थानांतर्गत हुलाशगढ़ में अपने बहनोई के खेत से फसल काट रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोपहर 12 बजे जोगिंद्र अपने बेटे सुशील, कुलवंत और नगलीनूर निवासी रामपाल और मोहित के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पिंटू और राजकुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सिद्धार्थ और इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भेज दिया। जहां डाक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया और राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर सिरोही ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जोगिंद्र और रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस खेत से फसल काटी जा रही थी, उसी को लेकर सुनीता और उसके ससुर के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed