फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिटिया के इंसाफ की मांग दिल्ली तक पहुंची

बिटिया के इंसाफ की मांग दिल्ली तक पहुंची

Fri, 24 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
बिटिया के इंसाफ की मांग दिल्ली तक पहुंची
मेरठ। बिटिया के लिए इंसाफ की मांग दिल्ली तक पहुंच गई है। आम जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजकर बिटिया का दर्द बया किया है। जनमानस में पनपते आक्रोश को लेकर हाकिम भी चिंतित हैं। वहीं, डीजीपी ने इसके प्रकरण की पूरी रिपोर्ट मेरठ पुलिस से मांगी है। पुलिस का दावा कि बिटिया के मामले में ठोस कार्रवाई हुई है। पांचों नामजद आरोपी पुलिस जेल भेज चुकी है। छठवें आरोपी की अभी जानकारी नहीं है। हालांकि उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

सरधना में छेड़छाड़ के विरोध में 14 साल की छात्रा को घर में घुसकर जलाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। लखनऊ के बाद अब इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंच गई। बृहस्पतिवार को लोगों ने बिटिया को इंसाफ दिलाने की मांग करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजी। चिट्ठी में लिखा कि दरिंदों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाए जाए। मामला लखनऊ व दिल्ली तक पहुंचने पर डीजीपी ने मेरठ पुलिस से इस प्रकरण की रिपोर्ट तलब कर ली। पुलिस अधिकारियों ने जवाब भेजा कि मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को जेल भेजा गया है। हर स्तर से जांच कराई जा रही है। दरिंदों के खिलाफ पुलिस ठोस कार्रवाई कर रही है। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस उसको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। सभी आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट तैयार की जा रही है। जल्द ही उसको कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात की। कहा कि छात्रा के इलाज में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की हालत और जनाक्रोश को लेकर सरकार चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जा रही चिट्ठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed