{"_id":"5ae0e7394f1c1b54098b67b1","slug":"21524688697-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 पर युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-58 पर युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल
मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच-58 पर कुछ युवकों ने एक युवक की सरेआम पिटाई की और फिर उसका वीडियो वायरल कर दिया। करीब दो माह पूर्व हुई इस घटना का वीडियो बुधवार को चर्चाओं में आया तो युवक के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्र्ज कराया।
बुधवार को परतापुर क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें हाइवे पर तीन नकाबपोश युवक एक युवक की डंडों से पिटाई कर रहे थे। पीड़ित युवक उनसे बचने की कोशिश करता रहा और हमलावर युवक उसे दौड़ाकर पीटते रहे। वारदात के वक्त कई वाहन भी वहां से गुजरे। लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। क्षेत्र में ये वीडियो चर्चाओं का विषय बना रहा।
दोपहर को गांव नंगला पातू निवासी ईश्वर सिंह परतापुर थाने पहुंचे। बताया कि वीडियो में पिट रहा युवक उनका बेटा गौरव है। ये घटना 16 फरवरी को हुई थी, जब उसका बेटा गांव के ही मोहित के साथ बाइक से परतापुर की ओर से लौट रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में पूठा निवासी मोनू, विकांशु और मनीष समेत 4-5 अन्य युवकों ने उसकी बाइक को ओवर टेक कर रुकवाया और गौरव को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
युवक ने घर नहीं बताया
एसएसआई सतेंद्र यादव के अनुसार गौरव ने इस घटना का जिक्र अपने घर जाकर नहीं किया था। जिस कारण परिजनाें को इसका पता नहीं चला था। बुधवार को वायरल वीडियो देखकर ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि पिटाई की वजह परिजन नहीं बता सके।
खास बातें:
दो माह पूर्व हुई थी घटना, वीडियो देख पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट