फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इंचौली में मुठभेड़, पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारी

इंचौली में मुठभेड़, पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारी

Wed, 28 Mar 2018 08:23 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
इंचौली में मुठभेड़, पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारी
गंगानगर/मेरठ। एक साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी शातिर बदमाश इसरार उर्फ कोरमा पुत्र अहसान निवासी लावड़ को एसओ इंचौली पंकज शर्मा की टीम ने बुधवार दोपहर मुठभेड़ में गोली मारकर दबोच लिया। गोली इसरार के पैर में लगी। फिटकरी-कंठीमाता संपर्क मार्ग पर हुई इस गोलीबारी के दौरान बदमाश का एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार के मुताबिक बदमाश इसरार पर जिले के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इसरार पर इंचौली थाने में ही आठ मुकदमे दर्ज हैं। पिछले वर्ष 8 जनवरी को इंचौली में एक फाइनेंस कंपनी के कैशियर से इसरार और उसके तीन साथियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। इंचौली पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। लेकिन मुख्य आरोपी इसरार तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

उधर, मुठभेड़ की सूचना पर सीओ मवाना सीओ यूएस मिश्रा और भावनपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने खेतों में करीब एक घंटे तक कांबिंग की। लेकिन इसरार के साथी का पता नहीं चला। घायल इसरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
- डेढ़ लाख की लूट में एक साल से था फरार लावड़ निवासी बदमाश इसरार उर्फ कोरमा
- फिटकरी-कंठीमाता संपर्क मार्ग पर हुई गोलीबारी, बदमाश का साथी फरार होने में कामयाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed