{"_id":"5ab5678b4f1c1b51408b4a97","slug":"21521837963-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार के बेटे से बदमाशों ने ट्रेक्टर-ट्रॉली लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्रकार के बेटे से बदमाशों ने ट्रेक्टर-ट्रॉली लूटी
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। अंबेडकर रोड स्थित मार्शल पिच मैदान पर बदमाशों ने एक युवक से डस्ट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली। विरोध करने पर उसे ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान युवक गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो वे टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।
न्यू गोविंदपुरी निवासी नीरज कुमार पुत्र केपी सिंह ने बताया कि वह एक डस्ट की दुकान पर काम करता है। उसके पिता एक दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार हैं। बृहस्पतिवार शाम वह ट्रैक्टर ट्रॉली में डस्ट भरकर लाला मोहम्मदपुर गांव जा रहा था। मार्शल पिच मैदान पर हथियारों से लैस चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे डालकर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो वे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिवाया टोल प्लाजा के पास छोड़कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर ने दरोगा को फटकारा
वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया कि हल्का इंचार्ज देवेंद्र शर्मा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक से मामूली कहासुनी व मारपीट की तहरीर लिखवा ली। बाद में मामले की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने दरोगा को जमकर फटकार लगाई।