फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध शराब की बिक्री को लेकर एसपी सिटी को घेरा

अवैध शराब की बिक्री को लेकर एसपी सिटी को घेरा

Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की बिक्री को लेकर एसपी सिटी को घेरा

विज्ञापन
अवैध शराब की बिक्री को लेकर एसपी सिटी को घेरा
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर शनिवार को भाजपाइयों ने एसपी सिटी का घेराव किया। भाजपाइयों का आरोप है कि ब्रह्मपुरी पुलिस पर भरोसा नहीं है कि वह शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करेगी। चार दिन पहले मिलावटी शराब से हुई एक युवक की मौत को लेकर भाजपाई एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे थे।

ब्रह्मपुरी क्षेत्र के बागड़यान मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय युवक की अवैध शराब से मौत हो गई थी। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया था। शनिवार को भाजपा नेता दीपक शर्मा समर्थकों के साथ घंटाघर पर एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे। भाजपा नेता ने कहा कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कई जगह अवैध शराब की बिक्री हो रही है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित लोग दिल्ली रोड पर जाम भी लगा चुके हैं। तीन बार इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी से भी मिल चुके है। अवैध शराब की शिकायत करने पर पीड़ित लोगों को ही डराया धमकाया जाता है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि अवैध शराब बेचे जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह खुद अपने स्तर से जांच करा रहे हैं। यदि पुलिस की लापरवाही है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनुज राजपूत, राजू, बंटी, करन, सचिन, अमित और अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
भाजपा नेताओं ने ब्रह्मपुरी पुलिस पर लगाया अवैध शराब की बिक्री कराने का आरोप
चार दिन पहले शराब से हुई थी 38 वर्षीय एक युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed