फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़, तनाव

बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़, तनाव

Tue, 16 Jan 2018 03:09 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़, तनाव
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार को दूसरे समुदाय के एक युवक ने बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने सरेआम उसकी पिटाई करते हुए खींचने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी छात्रा को अगवा करने की धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इलाके में सांप्रदायिक तनाव बना है।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी यह युवती गढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग कालेज से बीएससी की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि सोमवार को वह जब कॉलेज गई तो कॉलेज में पढ़ने वाले नदीम ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर अभद्रता व गालीगलौज की। बाद में कॉलेज से घर जाते समय आरोपी ने एक अस्पताल के पास छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि नदीम ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोपी ने छात्रा को कॉल करते हुए धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। छात्रा के परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र काफी दिनों से छात्रा को कॉलेज में परेशान कर रहा था। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में किया हंगामा
छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर दी अगवा करने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed