{"_id":"5a415f314f1c1bf61b8b5110","slug":"21514233649-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज से विवाहिता लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल कॉलेज से विवाहिता लापता, हत्या की आशंका
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन दिन पहले दवाई लेने गई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मायके पक्ष ने विवाहिता का अपहरण होने और कोई अनहोनी का अंदेशा जताकर पुलिस से शिकायत की है। मेडिकल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार श्यामनगर लिसाड़ी गेट निवासी फरहीन (22) पुत्री यूसुफ की शादी तीन साल पहले रोहटा क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। यूसुफ पक्ष का कहना है कि फरहीन को कोई संतान नहीं हुई। इसका इलाज चल रहा था। आरोप है कि पति, सास और ससुराल वाले फरहीन की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पहले भी घर से निकालने की धमकी दी थी।
शुक्रवार को फरहीन सास के साथ मेडिकल अस्पताल में दवाई लेने गई थी, जो लापता हो गई। तीन दिन से परिजन रोहटा और लिसाड़ी गेट थाने के चक्कर काट रहे थे। सोमवार को फरहीन के मायके पक्ष के लोगों ने मेडिकल थाने में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने फरहीन के साथ कोई अनहोनी कर दी है। एसओ मेडिकल बृजेश कुमार का कहना है कि फरहीन मेडिकल कॉलेज में आयी ही नहीं थी। वह लिसाड़ी गेट से गायब हुई या रोहटा से, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खास बातें:
तीन दिन पहले दवाई लेने सास के साथ गई थी विवाहिता
ससुराल वालों पर लगाया गायब करने का आरोप