{"_id":"5a2eef0d4f1c1b156b8bbac4","slug":"21513025293-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा में हाईवे पर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंकरखेड़ा में हाईवे पर हत्या
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा में हाईवे पर लाइब्रेरियन की दिनदहाड़े हत्या
कंकरखेड़ा/मेरठ। कंकरखेड़ा में सोमवार दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर दिल्ली के अरविंदो कॉलेज के लाइब्रेरियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे लाइब्रेरियन के इकलौते बेटे द्वारा लव मैरिज करने का विवाद सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने वाजिदपुर बड़ौत निवासी समधी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बड़ौत (बागपत) के गांव वाजिदपुर निवासी अनंग पाल सिंह (57) पुत्र रणवीर सिंह दिल्ली के अरविंदो कॉलेज में लाइब्रेरियन थे। वर्तमान में पल्लवपुरम मेरठ स्थित रॉयल पार्क एक्सटेंशन में परिवार सहित रह रहे थे। अनंगपाल रोजाना सुबह बाइक से कैंट रेलवे स्टेशन जाते थे। बाइक पार्किंग में खड़ी कर ट्रेन से दिल्ली जाना-आना करते थे।
सोमवार को रोजाना की तरह से वे बाइक से कैंट स्टेशन जा रहे थे। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित जिटौली कट के सामने पहुंचे आल्टो कार सवार पांच लोगों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। कार सवार लोगों ने पहले अनंगपाल के सीने पर चाकू से वार किया और फिर गोली मार दी। अनंगपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। अनंगपाल की हत्या की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। अनंगपाल के भाई अजय पाल सिंह ने थाना कंकरखेड़ा पर गांव वाजिदपुर बड़ौत निवासी सुरेंद्र पुत्र रघुवीर, रोहित पुत्र ब्रजपाल, राहुल पुत्र इंद्रपाल, इंद्रपाल और वीरेंद्र पुत्र रघुवीर के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
यह बताया हत्या का कारण
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह के अनुसार अजय पाल सिंह ने दी तहरीर में बताया कि अनंगपाल का इकलौता बेटा दिनेश और तीन बेटियां हैं। दिनेश नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) में एलडीसी क्लर्क है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग गुवाहाटी (असम) में है। आरोप है कि दिनेश का वाजिदपुर गांव निवासी मधु से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे युवती का पिता सुरेंद्र और अन्य परिजन नाराज थे। लेकिन विरोध के बावजूद दिनेश ने करीब तीन साल पूर्व मधु से शादी कर ली थी। दंपति से दो साल का बेटा भी है। तभी से युवती के परिजन अनंगपाल के परिवार से रंजिश रखते थे। आरोप है कि उन्होंने पहले ही अनंगपाल को भुगत लेने की धमकी दी थी। सोमवार को सुरेंद्र और अन्य नामजद आरोपी आल्टो कार से हाईवे पर पहुंचे और प्रेम विवाह को लेकर चल रही रंजिश में अनंगपाल सिंह की हत्या कर दी।
शादी के बाद छोड़ दिया था गांव
अनंगपाल के परिजनों ने बताया कि दिनेश के प्रेम विवाह करने के बाद ही तीन साल पूर्व अनंगपाल ने गांव छोड़ दिया था और पल्लवपुरम में मकान बनाकर पत्नी राकेश देवी के साथ रह रहे थे। जबकि दिनेश परिवार के साथ गुवाहाटी में ही रहता है। हत्या की सूचना पाते ही दिनेश घर के लिए रवाना हो गया। इंस्पेक्टर के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसे परिजन वाजिदपुर गांव ले गए।
हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास
हत्यारोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए अनंगपाल के शव को हाईवे पर फेंक दिया था। जिससे वह वाहनों की चपेट में आ गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तो लगा कि मामला सड़क हादसे का है। लेकिन आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि कार सवार लोग अनंगपाल पर हमला कर रहे थे। शुरुआत में परिजनों ने भी मान लिया कि शायद हादसा ही है। लेकिन बाद में मोर्चरी पहुंचने पर पता चला कि हत्या हुई थी।
सीसीटीवी कैमरे से तलाश
एसपी सिटी मानसिंह चौहान के अनुसार हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों की तलाश में वाजिदपुर गांव और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश जा रही है।
खास बात
वाजिदपुर बड़ौत निवासी अनंगपाल सिंह थे दिल्ली के अरविंदो कॉलेज में लाइब्रेरियन
पल्लवपुरम में रह रहे थे, आल्टो कार सवार पांच आरोपियों ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में की वारदात
अनंगपाल के इकलौते बेटे ने की थी लव मैरिज, जिसके विवाद में की हत्या, पांच हत्यारोपी नामजद