{"_id":"5996f4374f1c1b86558b47a8","slug":"21503065143-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइक के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइक के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी
Updated Fri, 18 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा और कानपुर के ध्यानार्थ
लाइक के नाम पर ठगी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
लाइक के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी मामले में ऐबीलेज इंफोसॉल्यूशन प्रा. लि. की एडिशनल डायरेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। इस केस की विवेचना साइबर सेल मेरठ के प्रभारी कर रहे हैं।
साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह के अनुसार नोएडा के अम्बेडकर विहार निवासी निधि कटियार ने 20 मार्च 2017 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि लाइक के नाम पर ऐबीलेज कंपनी की एडिशनल डायरेक्टर और अन्य लोगों पर 57 सौ करोड़ की ठगी का आरोप है। पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर अनुभव मित्तल निवासी पिलखुआ और अनुभव मित्तल के पिता सुनील मित्तल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। कर्मवीर सिंह ने बताया कि ऐबीलेज कंपनी में अनुभव मित्तल की पत्नी आयुषी मित्तल एडिशनल डायरेक्टर थीं। गाजियाबाद सीजेएम के यहां से कानपुर के हरजेंदर नगर निवासी आयुषी मित्तल की गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। कानपुर में उसका मायका है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पति और ससुर के जेल जाने के बाद वह अपने मायके में रह रही है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद कर्मवीर सिंह महिला पुलिस के साथ कानपुर के लिए रवाना हो गए।
खास बातें===
ऐबीलेज इंफोसॉल्यूशन प्रा. लि. की एडिशनल डायरेक्टर हैं आयुषी मित्तल
5700 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप, इंदिरापुरम थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
गाजियाबाद सीजेएम के यहां से वारंट जारी, मेरठ साइबर सेल प्रभारी को विवेचना