{"_id":"5952ad744f1c1b82208b4860","slug":"21498590580-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव जलाया
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में साईंपुरम के पीछे एक युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अंदेशा है कि युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव जलाया गया। उसका चेहरा भी बुरी तरह से जला है। काफी दिनों से शव पड़ा होने से कंकाल में बदल गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।
मंगलवार दोपहर ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना मिली कि साईंपुरम के पीछे खाली मैदान में लाश पड़ी है। पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास लग रही है। सिर से पैर तक पूरा शरीर जलकर काला पड़ चुका था। शव के आसपास घास जली मिलने से अंदेशा है कि हत्या करके मौके पर ही शव जलाया गया है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने बताया कि शव कंकाल में बदल चुका है। संभवत: कई दिनों से यहां पड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
- ब्रह्मपुरी के साईंपुरम में जला हुआ शव मिलने से सनसनी