फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आनंद अस्पताल के एमडी की पत्नी ने दी तहरीर

आनंद अस्पताल के एमडी की पत्नी ने दी तहरीर

Sat, 20 Apr 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
आनंद अस्पताल के एमडी की पत्नी ने दी तहरीर
आनंद अस्पताल के एमडी की पत्नी ने लगाया धमकाने का आरोप
विज्ञापन

नौचंदी थाने में वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके बेटे के खिलाफ दी तहरीर
एसएसपी से मिले समय सिंह सैनी, कहा-उधार के नहीं दिए 40 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
आनंद अस्पताल के प्रबंधक निदेशक हरिओम आनंद की पत्नी मीना आनंद ने वरिष्ठ अधिवक्ता समय सिंह सैनी और उनके बेटे पुलकित के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाकर नौचंदी थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में मीना आनंद ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को समय सिंह अपने बेटे के साथ घर आए थे। उन्होंने मेरे और बेटी के साथ गाली गलौज की। परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। जब मैंने इसका कारण पूछा तो बताया कि हरिओम आनंद ने 25 लाख रुपये उधार लिए थे। वह रकम मुझे अभी चाहिए। इसके बाद वह धक्का देकर पति के पास ऊपर चले गये। मीना आनंद का आरोप है कि समय सिंह ने पति पर पिस्टल तानकर 25 लाख रुपये का चेक भरवाकर हस्ताक्षर करा लिए। मेरे परिवार को जान माल का खतरा है।
विज्ञापन

घर बुलाकर चेक दिया था : समय सिंह
वरिष्ठ अधिवक्ता समय सिंह सैनी का कहना है कि पूर्व में उनके परिवार के सदस्य आनंद अस्पताल में भर्ती हुए थे। पेमेंट के लिए हरिओम आनंद आते रहते थे। उन्होंने मजबूरी दिखाकर 40 लाख रुपये उधार लिए थे। 25 लाख आरटीजीएस से और 15 लाख कैश दिया था। मैं कई बार पैसा मांग चुका हूं। दस दिन से वह चेक देने का वादा कर रहे थे। दो दिन पहले घर बुलाया था। उस दिन उनके घर पर दवा वाले 30-40 लोग तकादे के लिए बैठे थे। क्योंकि वह अस्पताल में नहीं मिलते है। घर पर भी कड़ी सुरक्षा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी चेक देने का आरोप
समय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटे के साथ उनके घर गया था। जब हमने पैसे मांगे तो अस्पताल फोन किया। अस्पताल का अकाउंटेंट चेक लेकर आया। चेक में 25 लाख रुपये प्रिंट था। चेक देते हुए हरिओम ने कहा कि नाम आप लिख लेना। बैंक में चेक कब लगाना है, वह फोन करके बता देंगे। अभी खाते में पैसा नहीं है। पेमेंट आने के बाद ही चेक को खाते में लगाएं। उस समय मौके पर हरिओम आनंद के सुरक्षा गार्ड और कुछ बाउंसर भी मौजूद थे। समय सिंह का कहना है कि 25 लाख रुपये का चेक प्रिंट कराकर दिया गया है। वहीं शाम को नौचंदी थाने से फोन आया कि आपके खिलाफ तहरीर दी गई है। मैंने मामले की पूरी जानकारी एसएसपी नितिन तिवारी को भी दी है। मैं और मेरा बेटा ही वहां गए थे, इसकी पुष्टि हरिओम आनंद के घर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से की जा सकती है।


वर्जन======
दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन का मामला है। धमकी देने की बात सामने नहीं आई है। सीओ सिविल लाइन पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद बाद पुलिस साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed