फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आन लाइन फोन के आर्डर पर पैकिंग में निकली देवी देवताओं की तस्वीरें, ग्राहक ने डाकिये को पीटा

आन लाइन फोन के आर्डर पर पैकिंग में निकली देवी देवताओं की तस्वीरें, ग्राहक ने डाकिये को पीटा

Thu, 07 Feb 2019 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
आन लाइन फोन के आर्डर पर पैकिंग में निकली देवी देवताओं की तस्वीरें, ग्राहक ने डाकिये को पीटा
खरखौदा। ऑनलाइन मंगाने पर फोन के बदले डाक से आए पार्सल में देवी-देवताओं की तस्वीरें निकलीं। डाकिए ने पार्सल के 4500 रुपये मांगे। इस पर ग्राहक ने डाकिये की पिटाई कर दी। इस पर डाकिये ने थाने में तहरीर दी है। उधर, आरोपी युवक ने पुलिस से कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी सोनू पुत्र योगेश त्यागी ने तीन दिन पहले एमआई कंपनी का फोन खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। डाकघर से डाकिया नेपाल त्यागी बुधवार को पार्सल लेेकर पहुंचा। डाकिया ने सोनू को पार्सल दिया। जिसमें डाकिये ने पार्सल पर अंकित 4500 रुपये मांगे। सोनू ने पहले पार्सल को खोलकर देखा। पार्सल में देवी देवताओं की तस्वीरें मिलीं। इस पर सोनू पार्सल को डाकिये को वापस करने लगा। जिस पर डाकिये ने पार्सल लेने से इनकार कर दिया तथा 4500 रुपये मांगे। आरोप है कि बाद में सोनू व उसका डाकिये से मारपीट कर पार्सल लेकर भाग गए। इस पर डाकिया नेपाल त्यागी ने थाने में तहरीर दी। वहीं, कुछ देर बाद ही सोनू पक्ष के कई लोग भी थाने पहुंचे तथा कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed