{"_id":"59cd63344f1c1bda538b4d9d","slug":"201506632500-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावनपुर के प्रेमी युगल ने जताया जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भावनपुर के प्रेमी युगल ने जताया जान का खतरा
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावनपुर के प्रेमी युगल ने जताया जान का खतरा
मेरठ। भावनपुर के प्रेमी युगल ने जान का खतरा जताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। भावनपुर निवासी राजेश का अपने ही गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तीन माह पहले प्रेमी युगल घर से फरार हो गया और गाजियाबाद में शादी कर ली। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती का कहना है कि एक सप्ताह पहले भी परिजनों ने दोनों को जबरन उठाने की कोशिश की। एसएसपी मंजिल सैनी ने भावनपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने हाइवे से अवैध शराब पकड़ी
कंकरखेड़ा। शनिवार को थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे स्थित शोभापुर फ्लाई ओवर की तरफ बाहर राज्य से तस्करी की जा रही अवैध शराब की करीब 100 पेटटी शराब को मौके पर पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने कई आरोपियों को भी दबोचा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
लिफ्ट देकर यात्री से लूटपाट में दो दबोचे
अलीगढ़। अपने वाहन को टैक्सी बताकर सवारियों को लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करने वाले एक शातिर गैंग के दो सदस्यों को बन्नादेवी पुलिस ने कुछ लोगों के सहयोग से गिरफ्तार किया है। बुधवार को इनाम सिंह पुत्र अनार सिंह निवासी दुर्गा कॉलोनी कासगंज को तहसील कोल से इसी तरह लूट की। लुटे पिटे इनाम सिंह ने जब शोर मचाया तो थाना बन्नादेवी पुलिस व कुछ लोगों ने इन लुटेरों का पीछा किया और इन्हें मालगोदाम के निकट से ईको गाड़ी संख्या डीएल 8 सीएन 2809 व लूटे गए 1400 रुपये सहित पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम अमित पुत्र मुकेश जाटव व अर्जुन पुत्र सुखपाल निवासी बलजेबरा थाना कंकरखेड़ा मेरठ बताया।