फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़कों पर उतरा ट्रैफिक पुलिस का अमला, नेताओं की गाड़ी के भी चालान

सड़कों पर उतरा ट्रैफिक पुलिस का अमला, नेताओं की गाड़ी के भी चालान

Wed, 06 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर उतरा ट्रैफिक पुलिस का अमला, नेताओं की गाड़ी के भी चालान
मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को शहर में अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों और सड़क पर जाम का कारण वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा और सपा नेताओं की कार का चालान काटने को लेकर नोकझोंक हो गई। दिन भर चले अभियान 86 गाड़ियों के चस्पा चालान किए गए। वहीं, दो सिटी बसों, 14 ऑटो, सात गाड़ियां और 15 ई-रिक्शा सीज कर दी गईं।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, टीआई सुनील कुमार और टीएसआई दीनदयाल दीक्षित दस्ते के साथ लालकुर्ती पैंठ बाजार पहुंचे। सड़क पर अवैध तरीके से खड़े ऑटो और ई-रिक्शाओं को हटवाना शुरू कर दिया। मेट्रो हॉस्पिटल के सामने बनी अवैध पार्किंग में खड़ी कारों के चालान काटने शुरू कर दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। जीरो माइल पर सपा का झंडा लगी कार का चस्पा चालान करने पर सपा नेता शाहिद भड़क गए। एसपी ट्रैफिक ने टीआई से कार सीज करने के लिए कहा तो सपा नेता माफी मांगने लगा।
विज्ञापन

यहां से ट्रैफिक दस्ता अतिक्रमण हटवाते हुए जीरो माइल और बेगमपुल पर पहुंचा। बेगमपुल पर बीच सड़क पर खड़ी सिटी बस, ऑटो, जीप और कारों को क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। बेगमपुल से लेकर दिल्ली रोड पर सोतीगंज, केसरगंज, रेलवे रोड और मेट्रो प्लाजा पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो जाम का कौन है जिम्मेदार
कार पर चस्पा चालान करने पर चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहा कि मैं भाजपा विधायक का रिश्तेदार हूं। इस पर एसपी ट्रैफिक भड़क गए। युवक से कहा कि भाजपा विधायक के रिश्तेदार हो तो क्या सड़क पर इस तरह से गाड़ी खड़ी करोगे? इससे जाम लग रहा तो इसका जिम्मेदार कौन है? बाद में पुलिस ने चालान कर दिया।

अवैध पार्किंग निशाने पर
एसपी सिटी के अनुसार शहर में जाम की समस्या को लेकर सड़क पर बनीं अवैध पार्किंग ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर हैं। बेगम ब्रिज रोड पर बेगमबाग के सामने और मेट्रो प्लाजा के पास अवैध पार्किंग में खड़ी कारों के भी चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed