{"_id":"5c7064cdbdec22736c04d5dc","slug":"191550869709-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या का राज लावारिस में दफन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या का राज लावारिस में दफन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
19 फरवरी को मुंडाली क्षेत्र के कैथवाड़ा के खेत में मिला था युवती का जला हुआ शव
मेरठ। मुंडाली क्षेत्र के बढ़ला कैथवाड़ा के खेत में बीते मंगलवार को मिले युवती के शव की 72 घंटे बाद भी शनाख्त नहीं हुई। जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया गया।
पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने पहचान छिपाने के लिए युवती का चेहरा और हाथ आदि जलाने की कोशिश की थी। युवती के कानों में कुंडल, पैरों में पाजेब और वह जूती पहने थी। उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच रही। प्रथम दृष्टा माना गया कि युवती की दूसरे स्थान पर हत्या कर शव यहां फेंका गया। युवती के अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई। एसओ मुंडाली का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर का परिवार पहुंचा
अनूपशहर, बुलंदशहर निवासी एक परिवार दोपहर को मेडिकल मोर्चरी पहुंचा। परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी करीब 15 दिन से लापता है। बेटी के गुम होने की अनूपशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। हालांकि परिजन युवती के शव को ठीक से पहचान नहीं पाए। बाद में परिवार लौट गया।