फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक लापता,हत्या की आशंका

युवक लापता,हत्या की आशंका

Wed, 13 Feb 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
युवक लापता,हत्या की आशंका
- गाजियाबाद स्थित फैक्ट्री में नौकरी दिलाने ले गया था दोस्त
विज्ञापन

- परिजनों की पूछताछ में दोस्त ने तीसरे दोस्त पर लगाया युवक की हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर। छुछाई गांव से एक सप्ताह पूर्व दोस्त के साथ गाजियाबाद में नौकरी के लिए गया युवक लापता हो गया। सोमवार को दोस्त ने उसके परिजनों को तीसरे दोस्त द्वारा हत्या की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी दोस्त को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित पिता ने मामले की तहरीर दी है।

ग्राम छुछाई निवासी संतरपाल सूबेदार पुत्र तिरखा सिंह ने मंगलवार को तहरीर दी। उसने बताया कि उसके बेटे रवि उर्फ रविंद्र (29) के पड़ोसी गांव भड़ौली और खतौली के टिटौरा गांव निवासी दो युवक दोस्त हैं। चार फरवरी को भड़ौली निवासी दोस्त रवि को गाजियाबाद स्थित फैक्टरी में नौकरी दिलाने की बात कहकर ले गया था। सात फरवरी से रवि का फोन बंद आने पर परिजनों को चिंता हुई। सोमवार को उनके मोबाइल पर बेटे के टिटौरा निवासी दोस्त का फोन आया और बताया कि भड़ौली निवासी दोस्त ने रवि की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है। इसके बाद परिजन आरोपी दोस्त के घर पहुंचे। वहां पता चला कि आरोपी युवक कार लेकर भद्रकाली गया है। परिजन और अन्य लोग भद्रकाली पहुंचे और आरोपी दोस्त को पकड़ लिया। उसने परिजनों को बताया कि रवि की हत्या उसने नहीं बल्कि दूसरे तीसरे ने की है। इसके बाद रवि के परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पिता ने तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताय कि रवि कुछ वर्षों पहले भी लापता हो गया था, बाद में वह मिल गया। तीनों ही दोस्त आपराधिक प्रवृत्ति के है। इन पर कई मामले भी दर्ज है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed