फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फौजी से मोबाइल, सुपरवाइजर से नकदी व मोबाइल लूटा

फौजी से मोबाइल, सुपरवाइजर से नकदी व मोबाइल लूटा

Fri, 17 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
फौजी से मोबाइल, सुपरवाइजर से नकदी व मोबाइल लूटा
कंकरखेड़ा। कासमपुर निवासी श्याम सुंदर पुत्र राधेश्याम एएससी 509 बटालियन में सैनिक हैं। बृहस्पतिवार को वह बाइक से कासमपुर आ रहे थे। कासमपुर फाटक के पास वह बाइक रोककर मोबाइल पर बात करने लगे। इसी बीच पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए और उनका मोबाइल झपटकर भाग गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। वहीं जेल चुंगी निवासी कपिल कुमार एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से पावली जा रहा थे। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश आए और तमंचे के बल पर उनसे बैग व मोबाइल लूट लिया। बैग में 40 हजार रुपये थे। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर दी है। इसके अलावा श्रद्धापुरी निवासी जैपलीन पत्नी राजेंद्र बाजार गई थी। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी चेन पकड़ ली। इस कारण चेन टूट गई और महिला के हाथ ही में रह गई। हालांकि पीड़िता ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed