{"_id":"5b4a63ee4f1c1b3c748b4ce1","slug":"191531601902-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का हत्यारोपी, एक लाख का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता का हत्यारोपी, एक लाख का इनामी गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नोएडा में भाजपा नेता शिवकुमार यादव समेत तीन लोगों की हत्या में वांछित चल रहे एक लाख के इनामी को गिरफ्तार कर लिया गया। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने सरधना के सलावा गांव से सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर अमर सिंह उर्फ राजकुमार उर्फ मूंछ को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में तिगरी गांव के पास बाइक सवार हमलावरों ने 16 नवंबर 2017 को भाजपा नेता शिवकुमार यादव, गनर रहीसपाल और चालक बलिनाथ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। एसटीएफ ने चार दिसंबर को इसका खुलासा करते हुए अरुण यादव, धर्मदत्त शर्मा, नरेश तेवतिया और अनिरुद्ध को गिरफ्तार किया था। अरुण ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए कुख्यात सुंदर भाटी के भतीजे अनिल को दस लाख रुपये की सुपारी देकर भाजपा नेता शिवकुमार यादव की हत्या कराई थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार शूटर अनिरुद्ध ने एक कुख्यात के कहने पर सात साल पहले मुजफ्फरनगर में एक युवक की हत्या की थी। जेल में उसकी मुलाकात सरधना के सलावा गांव निवासी अमर सिंह से हुई। अनिरुद्ध भी सुंदर भाटी से जुड़ा था। बाद में सुंदर भाटी के भतीजे ने अमर सिंह को भी अपनी टीम में जोड़ लिया था। तिहरे हत्याकांड में शूटरों को हथियार अमर सिंह ने ही मुहैया कराए थे।