फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक्सईएन के गार्ड ने संविदाकर्मी पर तानी पिस्टल

एक्सईएन के गार्ड ने संविदाकर्मी पर तानी पिस्टल

Wed, 11 Jul 2018 03:12 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन के गार्ड ने संविदाकर्मी पर तानी पिस्टल

विज्ञापन
एक्सईएन के गार्ड ने संविदा कर्मी पर तानी पिस्टल
मेरठ। सीएमओ ऑफिस के गेट पर सीएमओ के ड्राइवर द्वारा डॉक्टर को गोली मारने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि अब एक संविदा कर्मचारी ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों पर धमकाने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कर्मचारी का आरोप है कि एक्सईएन के गार्ड ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानी और हाथापाई करते हुए भुगतने की धमकी दी। हालत बिगड़ने पर कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
लिसाड़ीगेट के अहमदनगर निवासी आसिफ पुत्र याकू ब संविदा कर्मचारी है जो लिसाड़ीगेट बिजली घर पर तैनात है। आसिफ का आरोप है कि कल ऑफिस से फोन करके उसे बुलाया गया। आरोप है कि सोमवार को जब वह ऑफिस पहुंचा तो वहां एक्सईएन संजय शर्मा और एसडीओ एके सिंघल मौजूद थे। कार्यालय में अधिकारियों ने बिजली के मीटर शंट करने वाले संविदाकर्मियों के नाम पूछे उसने किसी को नहीं जानने को बताया। इस दौरान एक्सईएन ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए उसे ऑफिस से बाहर निकाल दिया। जब वह ऑफिस से बाहर निकला तो वहां एक्सईएन के गार्ड ने उन्हें रोककर उनके ऊपर पिस्टल तानते हुए धमकी दी। आसिफ के साथी का आरोप है कि वह सदमे में आ गया और घर पहुंचते ही हालत बिगड़ गई। परिजनों ने एक निजी डॉक्टर से इलाज कराया। मंगलवार को परिजनों ने हापुड़ रोड स्थित मुस्कान हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

उत्पीड़न को लेकर किया हंगामा
उत्तर प्रदेश बिजली संविदा कर्मचारी समिति के पदाधिकारियों ने संविदाकर्मी के उत्पीड़न के विरोध में हंगामा कर दिया। संविदा कर्मचारी नेता भूपेंद्र, अमित खारी, देवेंद्र कुमार, राजू, मुदस्सिर और अन्य भी पहले लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे उसके बाद नौचंदी थाने पहुंचे और शिकायत की। कर्मचारियों ने कहा कि यदि आसिफ को कुछ हुआ तो धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा कर्मी द्वारा पिस्टल तानने के आरोप बेबुनियाद है। बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं ने मीटर शंट करने में उसका नाम बताया था। इसकी पूछताछ के लिए उसे बुलाया गया था। मामले में अपने को फंसता देख उसने ये पूरा नाटक रचा है। विभाग के जो भी लोग मीटर शंटिंग जैसे अपराध में शामिल है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। - संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय

खास बातें:
- संविदा कर्मचारी ने एक्सईएन और एसडीओ पर लगाया ऑफिस में धमकाने का आरोप
- संविदा कर्मचारी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed