{"_id":"5b3e865f4f1c1b0d278b4b83","slug":"191530824287-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली से अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली से अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। देहली गेट इलाके में बृहस्पतिवार को अलग तरह का केस सामने आया। एक विवाहिता ने पहले अपनी छोटी बहन पर पति को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद सामने आयी बहन ने अपने जीजा पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। देहली गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार एक महिला ने 11 जून को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसकी बहन उसके पति को बहला फुसलाकर ले गई है। पुलिस ने दोनों को तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। बाद में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
वहीं, युवती ने पूछताछ में आरोप लगाया कि उसके जीजा ने पहले उसका अपहरण किया और फिर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसको होटल के कमरे में बंधक बनाया हुआ था। बंधनमुक्त होने पर वह होटल से भागकर आई है। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।