फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईद पर गवाहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, खूनखराबा बचा

ईद पर गवाहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, खूनखराबा बचा

Sun, 17 Jun 2018 02:31 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
ईद पर गवाहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, खूनखराबा बचा
मेरठ। ईद के मौके पर कोतवाली में शनिवार दोपहर खूनखराबा होने से बच गया। अनीसू पंडित के हत्यारोपियों ने गवाहों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हत्यारोपी दोनों हाथों से पिस्टल से गोलियां चला रहे थे। सीओ और इंस्पेक्टर कोतवाली फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें करीब 100 राउंड गोलियां चलना बताया। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। क्षेत्र में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनीसराय का है। पुलिस के मुताबिक कुख्यात अनीसू पंडित की हत्या में जेल से एक आरोपी असलम कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। आरोप है कि असलम और उसके परिवार वाले अनीसू पंडित की हत्या में जबरन समझौते का दबाव बना रहे हैं। अनीसू के परिजनों ने इसे नहीं माना तो शनिवार दोपहर असलम व उसके साथी नत्थू और शादाब ने अनीसू के भतीजे आफाक, अल्ताफ व निजामुद्दीन समेत परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अनीसू पंडित की हत्या में आफाक, अल्ताफ व निजामुद्दीन गवाह है। गवाहों पर हमले की सूचना लगने पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह फोर्स लेकर पहुंचे। मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। जिस पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक मौके से 20 से अधिक खोके और पिस्टल के कई कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद पर हमला होना था तय
पुलिस के मुताबिक आफाक ने बताया कि हत्यारोपियों ने पहले से धमकी थी दी कि जहां पर अनीसू पंडित को भेजा है, वहीं उसके परिवार को भेज देंगे। ईद पर हमला कराने की योजना आरोपियों की पहले से थी। गनीमत रही है कि इतनी गोलियां चलने के बाद भी किसी को गोली नहीं लगी। आरोपियों ने बनीसराय में करीब आधे घंटे अराजकता की।
अनीसू को ऐसे ही मारा था
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार दो साल पूर्व बनीसराय में कुख्यात अनीसू पंडित की हत्या हुई थी। अनीसू शातिर अपराधी था। शादी समारोह में आरोपियों ने अनीसू को अपना टारगेट बनाया था। ठीक इसी तरह आरोपियों ने हमला किया है। गोलियां चलते ही अनीसू का परिवार अपने घर में छुपकर बैठा रहा। जिसके चलते उनकी जान बच गई।

फर्जी कहानी भी रची गई
हमलावरों ने इस वारदात में फर्जी कहानी भी रचने में कोई कसर नहीं की। जानबूझकर कारतूसों को ऐसी जगह फेंके, ताकि पुलिस समझ न सके कि आखिर हमला किसने किया। पुलिस ने तीन लोग मौके से पकड़े और पूछताछ की। तीनों लोगों ने अलग-अलग कहानी बताई। सीओ कोतवाली का कहना कि निजामुद्दीन की तहरीर पर असलम, नत्थू और शादाब पर केस दर्ज किया गया है। अभी जांच चल रही है।

खास बातें:
कोतवाली में अनीसू पंडित के हत्यारोपियों ने जेल से छूटते ही बोला हमला, तीन धरे गए
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा, करीब 100 राउंड चलीं गोलियां, 20 से ज्यादा खोखे बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed