{"_id":"5b2031f64f1c1b315d8b4b90","slug":"191528836598-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइकें मिलीं, मुन्नू कबाड़ी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइकें मिलीं, मुन्नू कबाड़ी फरार
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सोतीगंज में मंगलवार को सदर बाजार पुलिस ने मुन्नू कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। जहां चोरी की तीन बाइकें मिलीं। पुलिस के सामने से ही मुन्नू फरार हो गया। पुलिस ने बताया है कि मुन्नू चोरी व लूट की बाइकें खरीदता है। इस मामले में सोतीगंज चौकी इंचार्ज पर एएसपी ने जांच बैठा दी है।
एएसपी कैंट सतपाल सिंह के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सोतीगंज में छापा मारा गया। मुन्नू कबाड़ी के गोदाम पर दिल्ली और गाजियाबाद से चोरी की तीन बाइक मिलीं। पुलिस तीनों बाइक को कब्जे में लेकर सदर थाने ले आई। एएसपी के अनुसार मुन्नू कबाड़ी शातिर अपराधी है और चोरी, लूट की बाइक खरीदकर सोतीगंज में कटवा देता है। उसके खिलाफ कई मुकदमे हैं।
बताया गया कि पुलिस से सेटिंग करके सोतीगंज में वो चोरी की बाइक काटता है। एएसपी ने बताया कि इस बार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदर बाजार थाने में उसके खिलाफ पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संरक्षण देने वाली पुलिस पर भी कार्रवाई होगी। फिलहाल चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा पर जांच बैठाई है। सोतीगंज में लगातार वाहन कटने और बिकने की शिकायत आ रही है। मुन्नू पर 25 हजार का इनाम भी जल्द कराया जाएगा।