फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पांच साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश

पांच साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश

Wed, 17 Jan 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पांच साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश
मेरठ। जवाहर क्वार्टर में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहे साढ़े पांच साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश की गई। इस दौरान बच्चा बदमाश के हाथ में काटकर छूटकर भागने लगा। मंदिर के पुजारी और एक महिला को आता देखकर बच्चे ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने घेराबंदी की तो बदमाश भाग निकला। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के जवाहर क्वार्टर निवासी बिजनेस मैन विपुल रस्तोगी का साढ़े पांच साल का बेटा विहान किला रोड स्थित स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच एक बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर वहां पहुंचा। बदमाश बच्चे को जबरन उठाकर ले जाने लगा। इस बीच बच्चे ने उसके हाथ में काट लिया और शोर मचा दिया। बच्चा रोने लगा और बदमाश से छूटकर अपने घर की तरफ भागा। शोर सुनकर पास ही मंदिर के पुजारी और पड़ोस की महिला ने पूछा तो बच्चे ने रोेते हुए कहा कि यह आदमी मुझे ले जा रहा है। इस बीच बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण की कोशिश का पता चलते ही आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। कंट्रोल रूम की सूचना के काफी देर बाद यूपी 100 पुलिस वहां पहुंची और जानकारी ली। बच्चे के पिता ने लालकुर्ती थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि लालकुर्ती एसओ को जांच के निर्देश दिए हैं। तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी देखा जाएगा कि आरोपी कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
जवाहर क्वार्टर में मंगलवार शाम साढ़े पांच साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश
घर के बाहर खेल रहा था, नकाब पहने एक बदमाश जबरन ले जाने लगा था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed