{"_id":"5a3430524f1c1bbd208b6de9","slug":"191513369682-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह वह घर पर अकेली काम कर रही थी। आरोप है कि उसी समय पड़ोस का युवक घर में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा और आरोपी का विरोध जताया तो उसने उसके साथ भी मारपीट कर डाली। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
टेंपो चालक से मारपीट, गंभीर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमतनगर निवासी जीशान ने तहरीर देकर बताया कि वह मेरठ रोड पर टेंपो चलाता है। पीड़ित के अनुुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे वह मीनाक्षी चौक पर सवारियों को उतारने के बाद मेरठ रोड की तरफ जा रहा था। आरोप है कि मीनाक्षी चौक पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने जीशान के साथ मारपीट कर दी। इससे उसका एक पैर टूट गया और अन्य जगह भी काफी चोटें आईं। पीड़ित ने जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सूदखोर पर घर में घुसकर बदसलूकी का आरोप
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भगवानपुर सिकरेड़ा निवासी राजकुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह जानसठ रोड स्थित मिल में लेबर ठेकेदार है। इसके लिए उसे आए दिन रुपयों की जरूरत पड़ती है, जो वह ब्याज पर बहादरपुर निवासी सूदखोर से लेता था। पीड़ित के अनुसार अब तक वह कई बार सूदखोर से रुपये लेने के बाद लौटा चुका है, लेकिन आरोपी घर के कागजात देने के बदले लगातार उसे टालता आ रहा था। पीड़ित के मुताबिक रविवार को सूदखोर साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और मय ब्याज के छह लाख रुपये मांगे। आरोप है कि जब उसने सूदखोर को सभी रुपयों को लौटा चुके होने की बात कही तो उसने मारपीट कर दी। बीचबचाव करने पहुंची राजकुमार की पत्नी रमेशो से बदसलूकी करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ डाले। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।