{"_id":"5a0df9a74f1c1bda538bd624","slug":"191510865319-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से शराब तस्करी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस से शराब तस्करी का खुलासा
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अभी तक ट्रक और अन्य वाहनों में शराब तस्करी का मामला सामने आता रहा है। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस से 80 पेटी शराब बरामद होने से सभी हैरान रह गए। बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आबकारी विभाग के अधिकारी आनंद प्रकाश के अनुसार सूचना मिल रही कि रोडवेज की बस से शराब की तस्करी की जा रही है। अवैध तरीके से दूसरे राज्यों की शराब को लाया जा रहा है। इसमें बस के चालक और परिचालक की मिलीभगत से पूरा खेल हो रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर ने बताया कि भैसाली डिपो से दिल्ली-ऋषिकेश रूट पर चलने वाली रोडवेज बस तड़के दिल्ली के कश्मीरी गेट से बस में शराब भरकर रवाना हुई है। जिस पर आबकारी विभाग के अधिकारी रामअवतार शुक्ल और राजकमल सिंह ने परतापुर में बस की घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की। चालक ने बस को दौड़ा दिया। आबकारी टीम ने पीछा करते हुए भैसाली के पास बस को रुकवा लिया। इस बीच शराब तस्कर बस से फरार हो गए। बस की तलाशी में बैगों में छिपाकर रखी गई चंडीगढ़ मार्का 80 80 पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
चालक इस्लाम निवासी रघुनाथपुर थाना जानी और परिचालक मनोज निवासी मुजीबाबाद जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया गया। रोडवेज की बस को भी सीज कर दिया गया। चालक का कहना है कि बैग में शराब लाने की जानकारी नहीं थी। उसने सौ रुपये के हिसाब से बैग रखे थे। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल का कहना है कि थाना पुलिस को इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी।
- 80 पेटी शराब बरामद, भैसाली डिपो की बस का चालक और परिचालक गिरफ्तार