फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिपाही

सिपाही

Fri, 22 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
सिपाही
मोदीपुरम/मेरठ। पल्लवपुरम पुलिस 27 दिनों बाद अपने ही सिपाही को नहीं खोज पायी। युवती को लेकर फरार हुए इस सिपाही का सुराग न लगने पर उसकी पत्नी ने एसएसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शामली के लांख गांव का निवासी सोहनवीर सिंह पल्लवपुरम थाने में सिपाही पद पर तैनात था। उसके खिलाफ विगत 25 अगस्त को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक युवती का अपहरण करके ले जाने का केस दर्ज हुआ था। सोहनवीर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कंकरखेड़ा में रहता था। एसएसपी मंजिल सैनी ने सोहनवीर को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही उसे गिरफ्तार कर युवती को बरामद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन थाना पुलिस नाकाम साबित हुई। वहीं, सिपाही की पत्नी के प्रार्थनापत्र पर एसएसपी ने सीओ दौराला को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज की सूचना
पल्लवपुरम पुलिस के अनुसार सूचना मिली है कि सिपाही ने विगत 11 सितंबर को युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। जिसके बाद वह हाईकोर्ट चला गया। हालांकि अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। सिपाही के दोनों फोन बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लगाएंगे सुराग
सीओ दौराला विजय प्रकाश का कहना है कि सिपाही के हाईकोर्ट जाने की सूचना पर पुलिस वहां गई थी। लेकिन दोनों नहीं मिले। कोर्ट मैरिज के बारे में भी कोई आदेश नहीं आया है। सिपाही की पत्नी ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। जल्द सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed