{"_id":"59c1887b4f1c1b28688b57af","slug":"191505855611-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षित के हत्यारोपी पंकज का कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्षित के हत्यारोपी पंकज का कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/कंकरखेड़ा। आठवीं के छात्र हर्षित की हत्या के मुख्य आरोपी पंकज ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी की बहन के घर पर सोमवार रात दबिश दी गयी थी। जिसके बाद परिजन खुद पंकज को कोर्ट में पेश करने की बात कहने लगे।
कंकरखेड़ा की अशोक नगर कॉलोनी में 10 सितंबर की रात हर्षित चौधरी (14) पुत्र राजकुमार चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। आरोप था कि हर्षित के बड़े भाई का एक रिश्तेदार की बेटी से प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर युवती के परिजनों में आक्रोश था। पीड़ित परिवार ने पंकज चौधरी निवासी रोहटा, उसकी मां रेखा और दोस्त मनीष चौधरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने रेखा को जेल भेज दिया था, जबकि पंकज और मनीष की तलाश में दबिश दे रही थी। इंस्पेक्टर सचिन मलिक के अनुसार हत्यारोपी पंकज चौधरी को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
अब मनीष की बारी
पीड़ित परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते पंकज कोर्ट में गुपचुप तरीके से सरेंडर हुआ है। मनीष भी सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि नामजद आरोपियों के परिजन और रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए उठाया था, जिसके दबाव में आरोपी सरेंडर हुआ है।