फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी शिवा की हत्या

थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी शिवा की हत्या

Mon, 18 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी शिवा की हत्या
मेरठ। शिवा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय लालपुर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अजय की गिरफ्तारी पर शनिवार को ही एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी अजय ने बताया कि खेत की डोल को लेकर हुए विवाद में शिवा ने उसे थप्पड़ मार दिया था, जिसका बदला उसने शिवा का अपहरण के बाद हत्या करके लिया।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी और एसपी देहात देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इंचौली थाना क्षेत्र के गांव नबीपुर निवासी छात्र शिवा उर्फ भोलू (17) पुत्र रणवीर की विगत 11 सितंबर को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अशरफ, अनुज उर्फ बिजेंद्र और सुमित को जेल भेज चुकी है। जबकि मास्टरमाइंड अजय पुत्र ध्यान सिंह निवासी लालपुर थाना भावनपुर फरार चल रहा था, जिससे गिरफ्तारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। इस केस में 25 हजार के इनामी नीटू पुत्र निर्भय निवासी लालपुर की तलाश है। एक आरोपी आशीष पुत्र महकार ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसे रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सरेआम थप्पड़ ने कर दिया था शर्मिंदा
एसएसपी के अनुसार मुख्य हत्यारोपी अजय ने पूछताछ में बताया कि उसने शिवा के परिवार से 10 बीघा जमीन खरीदी थी। लेकिन शिवा ने उसके हिस्से की जमीन से जबरन तीन फीट अंदर डोल बांध ली थी। उसने पिता के साथ खेत पर पहुंचकर फिर से जमीन नापने की बात कही थी। आरोप है कि इस दौरान शिवा के पिता से कहासुनी हो गई थी। इस बीच शिवा बीच में आया और मेरे थप्पड़ मार दिया था। सरेआम थप्पड़ से मैं इतना शर्मिंदा हुआ था कि उसके बाद ही सोच लिया था कि थप्पड़ का बदला शिवा की हत्या करके लेना है। पुलिस के अनुसार किसी को शक न हो, इसलिए अजय ने 11 सितंबर का दिल्ली का रिजर्वेशन भी करा दिया था। हत्या के बाद अजय अपने दोस्त के साथ घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने मारा अजय को थप्पड़
प्रेसवार्ता के दौरान शिवा के चाचा और अन्य रिश्तेदार भी पुलिस लाइन पहुंचे। प्रेस वार्ता के बाद जब पुलिस हत्यारोपी अजय को जीप में बैठाने ले जा रही थी तो शिवा के चाचा ने अजय को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाया।
कपिल ने की थी रैकी
एसएसपी के अनुसार इस हत्याकांड में सातवां नाम कपिल पुत्र प्रताप निवासी लालपुर का आया है। जिसने शिवा की रैकी की थी। शिवा के पिता के कपिल पर 12 सौ रुपये बकाया थे। पैसे शिवा ही मांगने जाता था। कपिल और शिवा में झगड़ा हो गया था। हत्या से एक दिन पहले कपिल 12 सौ रुपये भी दे आया था। उसने देखा था कि शिवा के परिवार में कौन-कौन हैं।

रात में मारने की बनाई थी प्लानिंग
अजय ने बताया कि 11 सितंबर को शिवा सरस्वती इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। उसके दोस्त अशरफ ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे जबरन ईख के खेत में ले गये और बंधक बनाकर डाल दिया। पहले खूब पिटाई की। कपिल बाहर निगरानी करता रहा कि कोई रास्ते में आ तो नहीं रहा। शिवा के फोन से 50 लाख की फिरौती अशरफ ने मांगी थी। प्लानिंग शिवा के परिजनों से फिरौती वसूलकर उसी रात ही मारने की थी। लेकिन जब ग्रामीण आते देखे तो उसने शिवा के सीने में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed