फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मदद करने गए थे, पब्लिक ने पीट डाला

मदद करने गए थे, पब्लिक ने पीट डाला

Mon, 19 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
मदद करने गए थे, पब्लिक ने पीट डाला
मेरठ। दुष्कर्म पीड़िता को मकान पर कब्जा दिलाने पहुंचना सारथी संस्था को सोमवार दोपहर महंगा पड़ गया। पब्लिक ने संस्था के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। आधा घंटे हंगामा चला, तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड स्थित एक कॉलोनी का है। एक महिला ने एक साल पूर्व अपने पति और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसका केस सिविल लाइन थाने में दर्ज है। पीड़िता तभी से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को पीड़िता अपने दो बच्चों और सारथी संस्था के सदस्यों के साथ अपनी ससुराल में पहुंची। महिला अपने घर में लगा ताला तोड़ने लगी। तभी उसका जेठ वहां पर पहुंच गया। आरोप है कि महिला और जेठ में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

जिस पर आसपास के लोगों ने पीड़िता समेत सारथी संस्था के कार्यकर्ताओं की घेराबंदी कर ली। आरोप है कि लोगों ने संस्था के कार्यकर्ता मयंक और अशोक की पिटाई कर दी। जिसमें उनको चोटें आई। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों में मारपीट हुई। लेकिन सूचना मिलने के करीब आधा घंटा बाद यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर सिविल लाइन थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लेकर क्यों नहीं आई
स्थानीय लोगों ने संस्था के कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाए कि अगर उनको पीड़िता की मदद करनी थी तो वह पुलिस लेकर क्यों नहीं आए। जबरन ताला तोड़कर घुसने और एक युवक को पीटना कौन से कानून में लिखा है। पब्लिक और महिला के ससुराल वालों ने यह सवाल संस्था के कार्यकर्ताओं से किया तो उन्होंने यूपी 100 पर फोन करने का तर्क दिया।

गलती पीड़िता की, हमें क्यों पीटा
सारथी संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय का कहना है कि पीड़िता ने अपना जेठ देखा तो वह आगबबूला हो गई। अकेली पीड़िता ने अपने जेठ से मारपीट की है। उनका मारपीट से कोई लेनादेना नहीं था। लेकिन महिला के ससुराल वालों ने संस्था के कार्यकर्ताओं से बेवजह मारपीट की। जिसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर कर सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। पीड़िता के साथ राजस्थान की संस्था आई थी। उक्त संस्था के कहने पर वह वहां पर गई थी।
खास बात
- सूरजकुंड पर पब्लिक ने सारथी संस्था के कार्यकर्ताओं को पीटा
- दुष्कर्म पीड़िता को मकान पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed