फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कमीशन एजेंट से चार लाख की लूट

कमीशन एजेंट से चार लाख की लूट

Tue, 16 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
कमीशन एजेंट से चार लाख की लूट
पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े चार लाख की लूट
विज्ञापन

मेरठ। आपराधिक वारदातों को लेकर संवेदनशील माने जाने वाली सिटी स्टेशन रोड पर सोमवार दिनदहाड़े फिर वारदात हो गई। किराना के कमीशन एजेंट से बाइक सवार दो बदमाशों ने जैन नगर पुलिस चौकी और सिटी स्टेशन के बीच चार लाख रुपये लूट लिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लुटेरे फरार होते नजर आ रहे हैं। पीड़ित व्यापारी ने रेलवे रोड थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से शामली निवासी विनेश मित्तल पुत्र अमरनाथ मित्तल ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के इंद्रानगर में रहते हैं। विनेश गाजियाबाद व मेरठ के किराना प्रोविजन स्टोरों के कमीशन एजेंट हैं। सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे विनेश दुकानदारों से रुपये इकट्ठा करने के बाद गाजियाबाद जा रहे थे। उन्हें सिटी रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद के लिए ट्रेन पकड़नी थी। विनेश मित्तल जब स्कूटी से रेलवे स्टेशन जा रहे थे जैननगर पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी घेराबंदी कर ली। चौकी के पास ही विनेश की स्कूटी के आगे बदमाशों ने बाइक अड़ा दी। गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने विनेश से स्कूटी की डिग्गी में रखा नोटों से भरा बैग लूट लिया, जिसमें चार लाख रुपये थे। बदमाश लूटपाट को अंजाम देकर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ रेलवे रोड ने बताया है कि पुलिस ने लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कई बार हो चुकी यहां वारदात
सिटी स्टेशन रोड पहले से संवेदनशील रही है। दूसरे राज्यों से शहर सराफा आने वाले सराफा व्यापारियों के साथ इस मार्ग पर सबसे ज्यादा वारदातें होती रही हैं। इसके अलावा चेन और पर्स स्नैचिंग की वारदात होना आम है। जैन नगर पुलिस चौकी पर कभी चेकिंग होती है तो कभी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed